जीरकपुर में मांग के अनुसार न बसें न अड्डा, ढाई दशक से बस अड्डे के नाम पर वोटें बटौर रहे नेता, गर्मी,सर्दी व बारिश में खुले आसमान तले खड़े होते हैं राहगीर, जैक ने पंजाब के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर उठाई मांग


जीरकपुर। जीरकपुर के लोग जहां बस सुविधा न होने से परेशान हैं वहीं यहां कहीं पर भी यात्रियों के सुविधा के लिए बस अड्डा नहीं बन सका है। यात्रियों को गर्मी, सर्दी तथा बरसात में खुले आसमान के तले खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यहां बस अड्डे के निर्माण का मुद्दा ढाई दशक से चल रहा है। इस बीच कई सरकारें आई और चली गई लेकिन जनता की समस्या की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।
जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने इस बारे में पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को लिखे पत्र में कहा है कि यहां के लोग बस चालकों की मनमानी तो पहले ही झेल रहे हैं। यहां से निकलने वाली ज्यादातर बसें पुल के उपर से ही निकलती हैं। जिस कारण यात्रियों को खासी दिक्कतें आती हैं।
दूसरी तरफ यहां आजतक कोई बस अड्डा नहीं बन पाया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से आने वाले राहगीरों को बसों द्वारा जीरकपुर से करीब पांच किलोमीटर पहले ही उतार दिया जाता है। यहां बने शैड में न तो कोई बैठने की व्यवस्था है और न ही यहां पानी व लाइट की व्यवस्था है। यात्रियों को यहां उतरने के बाद जीरकपुर तक ऑटो या कैब से जाना पड़ता है।
ऐसी ही स्थिति चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले राहगीरों की है। यहां बस ठहराव के नाम पर कुछ भी नहीं है। जिसके चलते बस चालक बसों को एक निर्धारित स्थान पर नहीं रोकते हैं। आगे-पीछे बसें रूकने के कारण कई बार यात्री हादसों का शिकार हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से आने वाली बसें भी जीरकपुर से काफी आगे आकर रूकती हैं। जिसके चलते यात्रियों को वापस जीरकपुर में पटियाला चौक तक निजी एवं प्राइवेट वाहनों से जाना पड़ता है।
सुखदेव चौधरी ने बताया भीषण गर्मी के बावजूद किसी भी बस ठहराव पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यही नहीं यहां दिन ढलते ही बस रूकने वाले स्थानों पर अंधेरा छा जाता है। जिस कारण महिला यात्रियों को कई तरह की दिक्कते आती हैं। नगर परिषद द्वारा यहां यात्रियों की सुविधा के लिए किसी तरह की व्यस्था नहीं की गई है। इस संबंध में पंजाब के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाते हुए मुलाकात का समय मांगा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान