पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: ओ पी सिहाग
आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जजपा शहरी जिलाप्रधान ओपी सिहाग ने सेक्टर 15 के पार्क में वहा के स्थानिए निवासियों के साथ पौधरोपण के कार्यक्रम में भाग लिया।
ओपी सिहाग ने कहा कि आज सारे विश्व मे लगातार हो रहे कंक्रीट के जंगल के निर्माण से पेड़ पौधे कट रहे हैं, जंगलों का सफाया किया जा रहा है व नदियों को प्रदूषित किया जा रहा है।लगातार प्लास्टिक व पॉलीथिन के ज्यादा प्रयोग से नाले व नालियां पॉलीथिन के लिफाफों से अटी पड़ी हैं ,पार्क गलियों व सड़को पर पॉलिथीन ही दिखाई देते हैं।अब तो खेतों खलियानों में भी पॉलिथीन व प्लास्टिक पहुंच गया है व धरती की उर्वरा शक्ति को नष्ट कर रहा है।
ओपी सिहाग ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वो सभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए , काटने की बजाए उनको बचाये ।पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें ताकि पर्यावरण व हमारी धरती साफ व स्वच्छ रहे ।
इस मौके पर जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के सी भारद्वाज ,कर्मसिंह चहल ,सतीश बजाज,बलराम ,जयकिशन शर्मा ,योगेश गुप्ता, के के दहिया ,धर्मबीर हूडा ,राजबीर चौधरी व काफी अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें