संत कबीर दास के कहे दोहे आज भी सारे समाज लिए प्रेरणादायक : शीला मण्डल , महागुरु संत कबीरदास सही मायनों में बहुत बड़े समाज सुधारक थे: अनूप धानक
पंचकूला, 15 जून : शिरोमणि संत गुरुदेव कबीर दास जी के 624वे जन्मदिन के मौके पर पंचकूला पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में शहर में रहने वाले बिहारी भाइयों के एक प्रोग्राम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची बिहार की परिवहन मंत्री शीला मण्डल व अनूप धानक राज्य मंत्री हरियाणा ।इस बारे जानकारी देते हुए पंचकूला जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि कल शाम को पंचकूला के पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में पंचकूला व आसपास के क्षेत्र में रह रहे बिहारी भाइयों ने संत कबीरदास के जन्मदिन को मनाने के लिए एक प्रोग्राम का आयोजन किया ।इस मौके पर श्री शैलेन्द्र मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद रामफल मंडल विचार मंच रामाशीष मण्डल, प्रो पुरणेंदुकुमार मण्डल , नगर निगम पंचकूला के पार्षद राजेश निषाद ,जजपा के जिला शहरी उपाध्यक्ष सुरिन्दर चड्ढा ,डॉ आर के रंगा ,जिला शहरी महासचिव ईश्वर सिंहमार ,युवा जजपा नेता महेंदर सिहाग , नगर निगम पार्षद सुशील गर्ग ,श्यामलाल तथा काफी संख्या में बिहार के वाशिंदे एवं पंचकूला में रहने वाले कबीरपंथी समाज के सैंकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने संत कबीरदास की जीवनी बारे प्रकाश डाला तथा समाज की एकता व भलाई व समाज मे फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किए गए योगदान देने बारे उनको याद किया गया।
बिहार की परिवहन मंत्री शीला मण्डल जो हिसार में संत कबीर जयंती के अवसर पर एक प्रदेश स्तरीय आयोजित भव्य समारोह जिसमे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला मुख्यातिथि थे, में शिरकत करने के बाद हरियाणा के राज्यमंत्री अनूप धानक के साथ शाम को पंचकूला आई थी। आज इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिरोमणी संत कबीरदास के दोहे आज भी हमारे समाज के सभी वर्गों के लिए उतने ही उपयोगी है जितने करीब 600 साल पहले उपयोगी थे। संत कबीर दास अपने समय के सबसे बड़े समाज सुधारक थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिसार में कबीर जयंति पर एक असाधारण प्रोग्राम आयोजित करने व उनको इतना मान सम्मान देने पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला व राज्यमंत्री अनूप धानक का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वे दुष्यन्त चौटाला के व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुई हैं । दुष्यन्त चौटाला आने वाले भविष्य में देश के बेहतरीन नेता बनकर उभरेंगे ।इस अवसर पर अनूप धानक राज्यमंत्री हरियाणा ने बोलते हुए कहा कि महागुरु संत कबीर सही मायनों में एक समाज सुधारक थे ।उन्होंने समाज मे आई कुरीतियों के खिलाफ ,जातपात के खिलाफ व समाज मे एकता व भाईचारे बनाने बारे संदेश दिया। इस अवसर पर जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि संत कबीर दास ज्यादा पढ़े लिखे न होने के बावजूद बड़े गहराई भरे दोहे कहते थे जो समाज में व्यापक अंधविश्वास पर करारी चोट करते थे। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए सारे समाज को विभिन्न धर्मों में दिए गए आपसी प्रेम व भाई चारा के संदेशों को मानने बारे जागरूक किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें