डेराबस्सी नगर कौंसिल मीटिंग में शिअद के पार्षद टोनी राणा ने पूछे नगर प्रधान रंजीत रेडी से बड़े सवाल

आज नगर कौंसिल डेराबस्सी मीटिंग बहुत ही गर्म माहौल रहा,जिसमें शिरोमणि अकाली दल के पार्षद मानवेंद्र टोनी राणा ने नगर कौंसिल के प्रधान रंजीत रेडी को तीखी बहस में दो मुद्दों पर जवाब मांगे । 
पहला मुद्दा:  शहर में सड़कों और गलियों में घूम रही गाय और बैल बछड़ों के लिए क्या कर रही है नगर कौंसिल???गायों को नगर कौंसिल द्वारा गौशालाओं में क्यों नहीं पहुंचाया जा रहा.???वही बैल और बछड़ों के लिए गोचरांग की 2 एकड़ जमीन देखकर वहां पर रखने का इंतजाम किया जाए ....जिसकी वजह से शहरों में हो रहे एक्सीडेंट से बचाव होगा
दूसरा मुद्दा:  शहर में पीने वाले पानी की समस्या से जूझ रहे हैं लोगों की समस्या को हल क्यों नहीं किया जा रहा????पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं लोग लेकिन उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ।कुछ मोहल्ले और कॉलोनियों में खुद के पैसे से पानी के टैंकर मंगवा कर लोग गुजारा कर हैं। जो पानी पीने योग्य भी नहीं है, उसके लिए जिम्मेवार कौन है और  कब तक पानी की समस्या हल होगी???
इसका जवाब दें और रामतलाई पर सफाई क्यों नहीं की जाती???रामतलाई पर सफाई के लिए स्पेशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए जिससे  रामतलाई के सरोवर में पानी साफ रखा जाए । टोनी राणा ने कहा धार्मिक स्थानों पर नगर कौंसिल द्वारा अगर सफाई नहीं की जाती तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 
 शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरविंदर सिंह ने नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी से पूछा कि सफाई कर्मचारी वार्डों में जाकर सफाई क्यों नहीं करते???शहर की हर गली में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं लेकिन उन्हें एक एक हफ्ते तक उठाया नहीं जाता???सीवरेज और ड्रेनेज वॉटर की होदियों  के ऊपर ढक्कन नहीं है, जिसकी वजह से पाइपों में लिफाफे चले जाते हैं और गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है लेकिन कोई भी सफाई वाला उस तरफ ध्यान नहीं देता। जिसकी वजह से शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हरविंदर सिंह पिंका ने चेतावनी दी, अगर हमारी समस्याओं को तरफ ध्यान नहीं देंगे तो नगर कौंसिल के दफ्तर में धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा की जीबीपी रोज़्वुड-१ कॉलोनी के लोगों से नक्शा पास करवाने के लिए 27/04/22 से लगभग 854/- रुपए पर गज़ के हिसाब किस क़ानून के तहत चार्ज लगाया गया है। उस का हमें वेरवा दें । जो प्रोपर्टीयों की एम॰सी॰ द्वारा रजिस्ट्रीओं  के लिए एन॰ओ॰सी॰ दे रहीं, उनसे उनकी प्रॉपर्टी का बक़ाया लेना लेना तो ठीक है, पर उन सभी की MC द्वारा 500/- रुपए अलग से रसीद क्यों काटी जा रही है???जो की सरासर ग़लत है। अकाली दल इसका विरोध/निन्दा करता है आप हमें इसका कारण बताएं ? 
जिसके जवाब में नगर कौंसिल प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने कहा मुझे इसके बारे में पता नहीं, मैं पूरा पता करके बताऊंगा और आपकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान