संदेश

ज़ीरकपुर के लोहगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, एन के शर्मा रहे मुख्य अतिथि

चित्र
ज़ीरकपुर के लोहगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बहुत ही शानदार तरीके से किया गया।   लोहगढ़ में स्थित श्री सनातन धर्म विश्वकर्मा मंदिर में पूजा उत्सव का आयोजन किया गया तथा  22वा विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। प्रधान जयपाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते ही कहा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्री विश्वकर्मा मूर्ति का अभिषेक किया गया और उसके बाद हवन भी किया गया। उन्होंने आगे बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दो गरीब जरूरतमंद कन्याओं की शादी भी की गई।कन्यादान में गृहस्थी में उपयोग में लाई जाने वाली ज़रूरत की सभी आवश्यक वस्तुएं उपहार के तौर पर दी गई, जैसे बेड, सोफा,बर्तन,बिस्तर इत्यादि। उन्होंने बताया कि कैशियर गुरमीत सिंह, उप प्रधान संत सिंह धीमान, वीरेंद्र पाल और समस्त कमेटी के सदस्य तथा नगर वासियों के संयोग से सम्पन किया जाता है। प्रधान ने बताया की अब तक कुल 44 गरीब कन्याओं की शादी करवा दी गई है और आगे भी हर साल की तरह यह कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक एन के शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर ...

सीडीएसएस और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के आपसी सहयोग से डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों के लिए अरेंज किए मौज मस्ती के पल

चित्र
चंडीगढ़:-चंडीगढ़ डाउन सिंड्रोम सोसाइटी और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के आपसी सहयोग से डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों के लिए रविवार को मौज मस्ती के पल अरेंज करते हुए उनके लिए एलांते माल में लंच करवाया गया। इस दौरान इन बच्चों के खुशी का एहसास देखते ही बनता था। बच्चों ने इन पलों को जीते हुए खूब मस्ती की। उन्होंने हिंदी पंजाबी गाने भी गाकर सुनाए। इस अवसर पर गुरजीत कौर, मनिंदर कौर, रविन्द्र सिंह बिल्ला, कुलवंत कौर, दीपक ढींगरा और प्रीति भारद्वाज भी मौजूद थे। भगवान ने सभी को समान बनाया है, तो हम इंसानों में अंतर पैदा करने वाले कौन होते हैं। सीडीएसएस के तत्वावधान में चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। ये डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को समाज में समान स्तर पर लाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक स्थिति है, लेकिन अगर समाज उनके प्रति अपना प्यार और सहयोग प्रदान किया जाए तो ये बच्चे चमत्कार कर सकते हैं। समावेशन को बढ़ावा देने और समाज को यह एहसास कराने के लिए कि वे हमारे समाज का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, ऐसे...

संजीव खन्ना ने भाजपा युवा मोर्चा को आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाने पर दी शुभकामनाएं

चित्र
डेराबस्सी रविवार को डेराबस्सी भाजपा इकाई ने गांधी जी की 154वीं जयंती के अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष अमन राणा के दिशा निर्देश में व आई.टी अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने और योजना से वंचित लोगों को लाभ दिलाने को लेकर शक्ति नगर डेराबस्सी की गली नंबर 17 में विशेष कैंप का आयोजन किया। कैंप में डेराबस्सी भाजपा के लोकप्रिय नेता पंजाब प्रदेश सचिव व वित्त कमेटी मेंबर संजीव खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेसभी लोगों ने संजीव खन्ना का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया के तन मन धन से सभी लोग भाजपा के साथ हैं। जानकारी देते हुए अमन राणा ने बताया कि  केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत सभी के लिए सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवा बहाल की जा रही है। विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस योजना का लाभ दे रही है। इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है। आयुष्मान भव सेवा ...

देहरा, कांगड़ा से डॉक्टर राजेश शर्मा उदारता और सेवार्थ की जीती जागती मिसाल

चित्र
भगवान ने मनुष्य को बनाया हर एक मनुष्य को एक ही तरह की शारीरिक संरचना दी लेकिन सिर्फ हाथ मुंह, नाक, कान होने से ही कोई भी परिपूर्ण व्यक्तित्व का मालिक नहीं बन सकता ।  कहते हैं कि इंसान वो जिसमें इंसानियत हो, सेवक वो जिसमें सेवा भाव हो, उदार वो जिसमें उदारता समाई हो, परोपकारी वो जो नि:स्वार्थ परोपकार करे।  एक इंसान के यही वो सब गुण हैं, जो उसे सही मायने में इंसान बनाते हैं।।  भगवान की बनाई इस शारीरिक संरचना के साथ साथ ये सभी गुण हर एक मनुष्य में होना बेहद ज़रूरी है ,लेकिन यह वह गुण है जो हर किसी के पास आसानी से नहीं मिलते।।। इंसान इन गुणों को लेकर पैदा नहीं होता उसकी ही गुण उसके संस्कारों पर निर्भर करते हैं।।।  ऐसे ही एक परिवार से देहरा कांगड़ा डॉक्टर राजेश शर्मा तअल्लुक़ रखते हैं। डॉ राजेश शर्मा जो एक संपूर्ण व्यक्तित्व के मालिक हैं, जिनमें निस्वार्थ परोपकार , समाज सेवा, उदारता कूट-कूट कर भरी हुई है।। डॉ राजेश शर्मा बचपन से ही जिन संस्कारों में पले बढ़े, उन संस्कारों की ही देन है कि आज वह दूसरों के दुख को अपना समझते हैं । दूसरों के लिए 24 घंटे सेवा में तत्पर तैयार रहत...

बीजेपी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चित्र
भारत की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में आज चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा होटल माउंटव्यू में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरुण सूद ने बीजेपी और पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी के 9 साल के कार्यकाल की भरपूर सराहना की । उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में भारत में जितना विकास हुआ है, यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।  अरुण सूद ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बड़े-बड़े फैसले लिए हैं उन फैसलों के बारे में कभी विपक्ष ने तो सोचा भी नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री के कई बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए उज्जवला योजना, किसान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,धारा 370 खत्म करने, ट्रिपल तलाक खत्म करने और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने जैसी कई बड़ी की उपलब्धियां गिनाई।।  अरुण सूद ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 9 सालों में कई चुनौतियों को पार करते हुए विकास की ओर कदम बढ़ाया है।।बीजेपी ने आर्थिक व्यवस्था में सुधार किया है।। लगभग ...

*रविंद्र वैष्णव की अध्यक्षता में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती*

चित्र
 डेराबस्सी में आज ब्राह्मण सभा रजिस्टर नंबर 359 के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें हवन यज् कीर्तन के अलावा भव्य भगवा ध्वज यात्रा का भी आयोजन किया गया  ! आज के कार्यक्रम में भगवान श्री परशुराम भवन गली नंबर 5 सरस्वती विहार में भारी संख्या में सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी, विभिन्न कीर्तन मंडली, डेराबस्सी शहर व आसपास के गांवों से भारी संख्या में ब्राह्मण परिवारों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ! जानकारी प्रदान करते हुए रविंद्र वैष्णव ने बताया श्री राम मंदिर से वीरेंद्र शर्मा - दिनेश वैष्णव सुमित शर्मा के नेतृत्व में एक भगवा झंडा यात्रा का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्कूटर मोटरसाइकिल एवं वाहन लेकर  युवाओं ने मुख्य बाजार ,अंबाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर शोभायात्रा निकाली ! उपरांत सरस्वती विहार निवासी कीर्तन मंडली के सदस्यों, अर्धनारीश्वर मंदिर कमेटी के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया ! कीर्तन आरती के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया ! आज के कार्यक्रम में चैयरमेन रामदेव शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक...
जीरकपुर शहर में होर्डिग माफिया का जोर अवैध तरीके से जीरकपुर शहर में लगे हैं बोर्ड और बैनर नेशनल हाईवे अथॉरिटी और जीरकपुर नगर कौंसिल सो रही है कुंभकरण की नींद जीरकपुर नए नए प्रोजेक्टों के साथ-साथ प्रॉपर्टी का हब बना जीरकपुर शहर अब चर्चाओं का शहर भी बन चुका है आए दिन यहां पर नई-नई समस्याएं आमजन के लिए पैदा हो रही है और सबसे बड़ी बात शहर की सुंदरता को यहां पर लगेअवैध रूप से  बोर्ड और बैनर जहां नगर कौंसिल के रेवेन्यू को चूना लगा रहे हैं वही शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। शहर के लगभग हर प्रमुख चौक, चौक, सड़कों और सड़कों पर होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यहां तक ​​कि विभिन्न राजनीतिक होर्डिंग शहर के प्रमुख स्थानों पर भी लगाए गए हैं शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स जहां शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं, वहीं, इनसे हादसे होने का डर भी बना रहता है। शहर के चारों तरफ इमारताें, खंभाें, बिजली और टेलीफोन के पोल, बस स्टॉप आदि हर जगह पर ऐसे होर्डिंग्स नजर आ जाते हैं लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।  वहीं नगर कौंसिल भी इस मामले में कार्रवाई को लेकर खानापूर्ति ही करती नजर आती है।  इस मामले में औ...