बीजेपी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में आज चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा होटल माउंटव्यू में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरुण सूद ने बीजेपी और पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी के 9 साल के कार्यकाल की भरपूर सराहना की । उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में भारत में जितना विकास हुआ है, यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। 
अरुण सूद ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बड़े-बड़े फैसले लिए हैं उन फैसलों के बारे में कभी विपक्ष ने तो सोचा भी नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री के कई बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए उज्जवला योजना, किसान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,धारा 370 खत्म करने, ट्रिपल तलाक खत्म करने और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने जैसी कई बड़ी की उपलब्धियां गिनाई।। 
अरुण सूद ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 9 सालों में कई चुनौतियों को पार करते हुए विकास की ओर कदम बढ़ाया है।।बीजेपी ने आर्थिक व्यवस्था में सुधार किया है।। लगभग 18000 गांवों में बिजली सप्लाई दी गई। । 

कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए अरुण सूद ने कहा कि करोना के वक्त जो जिंदगियों की जंग छिड़ी थी, उस जंग को बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शानदार तरीके से जीता गया , यहां तक कि भारत ने इस महामारी के दौरान आर्थिक समाधान भी किया ।।। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में प्रति व्यक्ति पांच 5 किलो का राशन हर महीने दिया गया । covid वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई और कोरोना पर जीत हासिल कर भारत विश्व भर में प्रसिद्ध हो गया।।। 

अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है, एकात्म मानववाद की पार्टी है ।।। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने जो योजनाएं लाई, इन योजनाओं के तहत भारत के हर नागरिक को सीधा सीधा फायदा पहुंचा है।। अरुण सूद ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि
आज भारत आर्थिक रूप से 10 में से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। । 
उन्होंने कहा कि बीजेपी के 9 साल के कार्यकाल में सैन्य शक्ति बढ़ी है । बुलेट प्रूफ जैकेट से लेकर लगभग 60% हथियार आज भारत निर्मित करता है। 


अरुण सूद ने कहा कि आज विपक्ष के पास बीजेपी के किसी भी नेता पर उंगली उठाने के लिए या आरोप लगाने के लिए कुछ भी नहीं है ।। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ाया है, जिस पीएम मोदी को कभी विदेश ने वीजा देने से मना कर दिया था, आज वही देश पीएम मोदी के उनके देश में आगमन पर रेड कारपेट बिछाते और उनका सम्मान उनके पैर छूकर करते हुए दिखाई देते हैं, यह पीएम मोदी की लोकप्रियता ही है कि भारत को इतना मान सम्मान मिल रहा है।।। 

अरुण सूद ने कहा कि 30 मई से लेकर 30 जून तक बीजेपी महा जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी ।। यह अब तक का सबसे बड़ा बीजेपी का अभियान होगा और इसी में सन 2024 के आने वाले लोकसभा चुनावों का शंखनाद बजेगा।।उन्होंने कहा कि अजमेर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।।इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी भारत के एक एक घर में जाएगी और वहां पर लोगों के बीच उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी ,समाधान किया जाएगा और जो लोग अभी बीजेपी की योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें वह योजनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ।। 

होटल माउंटव्यू चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण सूद के साथ-साथ चंडीगढ़ के महापौर अनूप गुप्ता भी मौजूद रहे साथ में बीजेपी के कई बड़े कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे। ।। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान