ज़ीरकपुर के लोहगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, एन के शर्मा रहे मुख्य अतिथि

ज़ीरकपुर के लोहगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बहुत ही शानदार तरीके से किया गया। 
 लोहगढ़ में स्थित श्री सनातन धर्म विश्वकर्मा मंदिर में पूजा उत्सव का आयोजन किया गया तथा  22वा विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। प्रधान जयपाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते ही कहा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्री विश्वकर्मा मूर्ति का अभिषेक किया गया और उसके बाद हवन भी किया गया। उन्होंने आगे बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दो गरीब जरूरतमंद कन्याओं की शादी भी की गई।कन्यादान में गृहस्थी में उपयोग में लाई जाने वाली ज़रूरत की सभी आवश्यक वस्तुएं उपहार के तौर पर दी गई, जैसे बेड, सोफा,बर्तन,बिस्तर इत्यादि। उन्होंने बताया कि कैशियर गुरमीत सिंह, उप प्रधान संत सिंह धीमान, वीरेंद्र पाल और समस्त कमेटी के सदस्य तथा नगर वासियों के संयोग से सम्पन किया जाता है। प्रधान ने बताया की अब तक कुल 44 गरीब कन्याओं की शादी करवा दी गई है और आगे भी हर साल की तरह यह कार्य जारी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एन के शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी और संपन्न गृहस्थ जीवन की कामना की।।। साथ ही उन्होंने विश्वकर्मा पूजा में हाजिरी लगवाई और देशवासियों के उज्ज्वल और मंगलमय जीवन की भी कामना की।।। 

विश्वकर्मा पूजा के इस मौके पर कैशियर गुरमीत सिंह, उप प्रधान संत सिंह धीमान, वीरेंद्र पाल और समस्त कमेटी के सदस्य तथा तमाम संख्या में श्रधालुओं ने हाजिरी लगवाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान