देहरा, कांगड़ा से डॉक्टर राजेश शर्मा उदारता और सेवार्थ की जीती जागती मिसाल
भगवान ने मनुष्य को बनाया हर एक मनुष्य को एक ही तरह की शारीरिक संरचना दी लेकिन सिर्फ हाथ मुंह, नाक, कान होने से ही कोई भी परिपूर्ण व्यक्तित्व का मालिक नहीं बन सकता ।
कहते हैं कि इंसान वो जिसमें इंसानियत हो, सेवक वो जिसमें सेवा भाव हो, उदार वो जिसमें उदारता समाई हो, परोपकारी वो जो नि:स्वार्थ परोपकार करे।
एक इंसान के यही वो सब गुण हैं, जो उसे सही मायने में इंसान बनाते हैं।।
भगवान की बनाई इस शारीरिक संरचना के साथ साथ ये सभी गुण हर एक मनुष्य में होना बेहद ज़रूरी है ,लेकिन यह वह गुण है जो हर किसी के पास आसानी से नहीं मिलते।।।
इंसान इन गुणों को लेकर पैदा नहीं होता उसकी ही गुण उसके संस्कारों पर निर्भर करते हैं।।।
ऐसे ही एक परिवार से देहरा कांगड़ा डॉक्टर राजेश शर्मा तअल्लुक़ रखते हैं। डॉ राजेश शर्मा जो एक संपूर्ण व्यक्तित्व के मालिक हैं, जिनमें निस्वार्थ परोपकार , समाज सेवा, उदारता कूट-कूट कर भरी हुई है।। डॉ राजेश शर्मा बचपन से ही जिन संस्कारों में पले बढ़े, उन संस्कारों की ही देन है कि आज वह दूसरों के दुख को अपना समझते हैं । दूसरों के लिए 24 घंटे सेवा में तत्पर तैयार रहते हैं।
वर्तमान समय में डॉ राजेश शर्मा जहां एक तरफ कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश कोषाध्यक्ष है वहीं दूसरी ओर वह श्री बालाजी मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी हैं,लेकिन समाज-सेवा का जज्बा उनमें कूट-कूट कर भरा हुआ है।
डॉ राजेश शर्मा के परम पूज्य पिताजी पंडित बालकृष्ण शर्मा भी एक बेहद परोपकारी और उदार व्यक्तित्व के मालिक रहे हैं।।। उनके सपुत्र डॉ राजेश शर्मा कई संस्थाओं के अध्यक्ष हैं और तो और गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए एक ट्रस्ट भी चलाते हैं। पंडित बालकृष्ण शर्मा परिवार का न सिर्फ हिमाचल बल्कि देश में भी काफी बड़ा नाम है। जिला कांगड़ा में कभी ना भुलाया जा सकने वाला ये परिवार हमेशा से ही समाजसेवा में आगे रहा है।
डॉ राजेश शर्मा को अपने गुण अपने संस्कार प्रदान करने वाले उनके पिताजी स्वर्गीय श्री पंडित बालकृष्ण शर्मा को उनकी सेवाओं और परोपकार और सेवार्थ भाव को देखते हुए युगपुरुष के नाम से जाना गया।। क्योंकि एक युगपुरुष ही इतने सारे गुणों का मालिक हो सकता है। स्वर्गीय पंडित बालकृष्ण शर्मा लोगों के दिलों में इस तरह छाए थे कि युगपुरुष के साथ-साथ लोग उनकी सेवाओं को देखकर उनकी उदारता को देखकर उन्हें अपना मसीहा मानने लगे थे।
यही सेवा संस्कार डॉ राजेश शर्मा को अपने स्वर्गीय पिता बालकृष्ण शर्मा जी से विरासत में मिले हैं।
डॉ राजेश शर्मा कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश कोषाध्यक्ष भी हैं और कांग्रेस ने उनके सेवार्थ भाव और निस्वार्थ भाव को देखते हुए ही उन्हें देहरा कांग्रेस से अपना विधायक प्रत्याशी भी बनाया था ।।।यह कांग्रेस का विश्वास ही है जो उन्हें प्रत्याशी की और लेकर गया।।
डॉ राजेश शर्मा के व्यक्तित्व की ओर आकर्षित करती है उनके चेहरे पर हमेशा एक मीठी मुस्कान ।।। उनकी ही मीठी और सच्ची मुस्कान उन्हें और उसे कुछ अलग बनाती है ।। डॉ राजेश शर्मा समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं जिसके लिए वह एनजीओ चलाते हैं, अपने अस्पताल में आए मरीजों के लिए मदद के लिए तैयार रहते हैं और साथ ही आए दिन फ्री मेडिकल कैंप के जरिए भी लोगों की सेवा करते हैं। डॉ राजेश शर्मा का कहना है कि किसी की मदद करने से जो सुकून मिलता है,वह और किसी काम में उतना नहीं मिलता।
डॉ राजेश शर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अगर किसी काम को हाथ में लेते हैं तो उस काम को पूरे लगन और दिल से करते हैं और जब तक वह काम पूरा नहीं हो जाता, वह चैन की सांस नहीं लेते।
डॉ राजेश शर्मा की कोशिश लगातार यही रहती है कि जो संस्कार उन्हें मिले जो सेवार्थ भाव उन्हें विरासत में मिला, वही सेवार्थ भाव वह आगे आने वाली पीढ़ियों को भी दें और ऐसी सेवार्थ भाव के साथ उनकी पीढ़ियां लोगों की सेवा करते रहे ।।। श्री बालाजी हॉस्पिटल में आने वाले हर एक मरीज को डॉ राजेश शर्मा का स्वभाव और उनके द्वारा की गई सेवा ने हमेशा ही उनसे बार-बार मिलने के लिए लालायित किया है।।।
देहरा, कांगड़ा से हालांकि वह विधायक पद का चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन उनके सेवार्थ भाव में रत्ती भर भी कोई कमी नजर नहीं आई। ।
वह लगातार आज भी उसी तरह सेवा कर रहे हैं जैसे वह पहले करते थे और डॉ राजेश शर्मा का कहना है कि उनकी यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी।
निष्पक्ष भारत से बात करते हुए डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि उन्हीं लोगों की सेवा करने से जो परम सुख की प्राप्ति होती है वह किसी और तरीके से प्राप्त नहीं हो सकती। ।
अंत में हम यही कहेंगे कि जिस प्रकार से डॉक्टर राजेश शर्मा एक उदारता , परोपकार और निस्वार्थ सेवा भाव के धनी हैं, उनसे बड़ा धनी इस मामले में शायद ही कोई दूसरा हो ।
आज समाज को जरूरत है ऐसे कई डॉ राजेश शर्मा की जो पूर्ण लगन और दिल से लोगों की सेवा कर सके । अगर हमारे देश के हर कोने में एक ऐसा डॉ राजेश शर्मा मिलने तो शायद ही देश में किसी को तकलीफ हो का सामना करना पड़े ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें