संजीव खन्ना ने भाजपा युवा मोर्चा को आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाने पर दी शुभकामनाएं
डेराबस्सी
रविवार को डेराबस्सी भाजपा इकाई ने गांधी जी की 154वीं जयंती के अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष अमन राणा के दिशा निर्देश में व आई.टी अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने और योजना से वंचित लोगों को लाभ दिलाने को लेकर शक्ति नगर डेराबस्सी की गली नंबर 17 में विशेष कैंप का आयोजन किया। कैंप में डेराबस्सी भाजपा के लोकप्रिय नेता पंजाब प्रदेश सचिव व वित्त कमेटी मेंबर संजीव खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेसभी लोगों ने संजीव खन्ना का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया के तन मन धन से सभी लोग भाजपा के साथ हैं। जानकारी देते हुए अमन राणा ने बताया कि केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत सभी के लिए सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवा बहाल की जा रही है। विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस योजना का लाभ दे रही है। इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है। आयुष्मान भव सेवा पखवारा के तहत देश के लाखों हेल्थ और वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल गांवों को आयुष्मान गांव घोषित किया जायेगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। इस बार लोग खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। लोग अपने समार्ट फोन के जरिए जरूरी डॉक्युमेंट राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड या अन्य वांछित कागजात अपलोड कर कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। संजीव खन्ना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का प्रयास है कि कैंप के माध्यम से प्रत्येक पात्र तक आयुष्मान योजना का लाभ पहुंच सके। प्रत्येक कैंप पर पांच लोगों की टीम बनाई गई है, जिसमें पार्षद, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे। कैंप पर मौजूद भाजपा की टीम द्वारा सूची के अनुसार पात्र लोगों के घर जाकर उन्हें आयुष्मान कार्ड के बारे में न सिर्फ जागरूक किया गया बल्कि अप्लाई करने में भी सहयोग किया गया। इस कैंप में दोपहर 12:00 तक लगभग 42 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं आज शाम तक लगभग 200 लोगों से अधिक का कार्ड बना दिया जाएगा आज इस प्रोग्राम मैं अमित शर्मा व आईटी टीम जिसमें चंदन मिश्रा एंजेल ,सौरव कुमार सिंह पंकज शर्मा का योगदान रहा। डेराबस्सी शहरी मंडल 2 की पूरी टीम जिसमें अध्यक्ष अमन राणा जी जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र चढ़ा, कपिल दीप सैनी, सचिव अविनाश, रवनीत गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी चड्ढा, मंडल महिला जनरल सेक्रेटरी रंजना शर्मा व पूरी टीम मौके पर उपस्थित रही। संजीव खन्ना ने अमित शर्मा पूरी आईटी की टीम व पुरी मंडल की टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। भाजपा डेराबस्सी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित शर्मा जी व उनकी टीम नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रण लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें