संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा कांग्रेस भवन में दिवंगत नेता राजीव गांधी की 78वी जयंती मनाई गई

चित्र
चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में एक श्रद्धा से ओतप्रोत एक भावपूर्ण समारोह में अपने दिवंगत नेता राजीव गांधी की 78वीं जयंती मनाई, जहाँ देश की एकता और अखंडता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया. इस अवसर पर देश के प्रधान मंत्री के रूप में देश के विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा देने में, देश में उपभोक्ता आन्दोलन खड़ा करने में, भ्रष्टाचार दूर करने के लिए असरदार कानूनों को लाने में उनके अभूतपूर्व योगदान का उल्लेख किया गया.  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चण्डीगढ़ काग्रेंस के अध्यक्ष एचएस लकी ने कहा कि राजीव गांधी एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए देश को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए. स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने के उनके सपने और दृड़ संकल्प के  कारण ही नगरपालिका और पंचायती ऐक्ट में महिला आरक्षण को सुनिश्चित किया जा सका. जो न केवल भारत में ब्लकि विश्व भर में एक अनूठा एवं आन्दोलनकारी कदम था. उन्होंने युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित की ...

अधर्म, अत्याचार एवं असत्य के विरूद्ध संघर्ष - भगवान कृष्ण के जीवन का यही संदेश है: सत्य पाल जैन

चित्र
चण्डीगढ़ 19, अगस्त, 2022. चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट व सिंडीकेट के सदस्य सत्य पाल जैन ने कहा है कि भगवान कृष्ण ने जीवन भर अत्याचार एवं अधर्म के विरूद्ध संघर्ष किया तथा जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य किया, वो पूरी तरह से जमकर किया।  जैन कल सांय श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, सैक्टर 38 वैस्ट द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। जैन ने कहा कि भगवान कृष्ण एक ऐसे महापुरूष थे जिन्होंने भले वो राजनीति में हो, भले ही धार्मिक हो, भले ही युद्ध में हो या भले ही एक ग्वाला या एक प्रेमी के रूप में हो, जो भी किया पूरी प्रामाणिकता से किया तथा सभी जगह धर्म एवं सत्य का पक्ष लिया। उनके जीवन से मानवता के लिये यही सबसे बड़ा संदेश है। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री कुलभूषण शर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

स्टेलर होम के बिल्डरों ने कमजोर दीवार पर बना डाले फ्लैटज, जैक ने नगर परिषद को दी शिकायत, भ्रष्ट अधिकारियों ने मामला दबाया; नाम बदलकर करवा रहे रजिस्ट्रियां

चित्र
जीरकपुर। ढकौली स्थित  स्टेलर होम सोसायटी में लोगों के जीवन से खिलवाड़ करके बीस फ्लैटों को पुरानी दीवार पर ही खड़ा कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई करने वाले नगर परिषद के अधिकारी चुप हैं। हाल ही में मोना ग्रीन टू में बड़ा हादसा होने से बचा है। जैक रैजीडैंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने बताया कि स्टेलर होम सोसायटी में बन रहे फ्लैटों के बारे में पिछले एक साल से बताया जा रहा है कि यहां पर गलत ढंग से नक्शा पास करवाए गए हैं। उसके बावजूद भी एमसी जीरकपुर के अधिकारियों ने कोई रोक नहीं लगाई । अब एक नया मामला और सामने आया है इसी कॉलोनी में बन रहे कुछ फ्लैटों को 20 साल पुरानी दीवार के ऊपर ही खड़ा कर दिया गया है। दीवार टेडी होने की वजह से उसमें अब पिल्लर डाल दिए गए हैं। यदि इन फ्लैटों की पजेशन हो जाती है या रजिस्ट्री हो जाती हैं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 15 अगस्त को जब इसकी शिकायत वाट्सप के माध्यम से नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेंक्टर निर्दोष कुमार व अन्य अधिकारियों को की गई तो उसके बाद बिल्डर ने काम तो बंद नहीं किया अलबत्ता पलस्तर से ढकने की कोशिश की। इस ब...

नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने डेराबस्सी नगर परिषद में किया ध्वजारोहण, सभी पार्षदों के साथ साथ बड़ी संख्या में रहे लोग मौजूद

चित्र
आज सारा देश के स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम से मना रहा है आज़ादी को 75 साल पूरे हो गए हैं और 75 वें अमृत महोत्सव को देशवासियों ने बहुत ही उत्साह के साथ मनाया।  हल्का डेराबस्सी नगर परिषद में भी आज आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  इस मौके पर हल्का डेरा बस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने नगर परिषद में ध्वजारोहण किया । इस मौके पर सभी पार्षदों के साथ-साथ सामान्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के साथ-साथ नगर प्रधान ने कबूतरों को आसमान में छोड़कर देशवासियों को आजादी का संदेश दिया। ध्वजारोहण के पश्चात नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी हल्का वासियों से मुखातिब हुए हम तो वासियों को संबोधित करते हुए नगर प्रधान ने कहा कि आज देश का 75 वां अमृत महोत्सव है जिसके लिए देश के कई वीर वीरांगनाओं देश भक्तों ने अपना खून बहाया है और यह आजादी बहुत कीमती है क्योंकि यह हमारे वीरों की शहीदी के बाद हमें मिली है । उन्होंने कहा कि इस आजादी के दिन को सिर्फ 1 दिन ना समझ कर अपनी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा समझना चाहिए।  साथ ही उन्होंने शहरवासिय...

डेराबस्सी में टोनी राणा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

चित्र
आज मीरपुर मुबारकपुर सिल्वर सिटी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 युवाओं ने हिस्सा लिया। मोटरसाइकिल पर यह यात्रा मेन बाजार से होकर डेराबस्सी सिल्वर सिटी, बेला होम,गोल्डन पाम, भगत सिंह नगर, कबीर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सुंदरा रोड से होकर भगत सिंह स्मारक मुबारकपुर में समाप्त की गई जिसकी अगुवाई मानवेंद्र टोनी राणा ,रविंद्र पाल शर्मा ,राकेश शर्मा द्वारा की गई। हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। और सभी युवाओं को 15 अगस्त की बधाई देते हुए टोनी राणा ने हर व्यक्ति को अपने घर के ऊपर तिरंगा फहराने का निवेदन किया। 15 अगस्त को त्यौहार की तरह मनाने के लिए लोगों से प्रार्थना की और सभी हिंदू सिख मुस्लिम भाई मिलकर आजादी दिवस पर आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। 

चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा निकाली गई *आजादी की गौरव यात्रा*

चित्र
आज काग्रेंस की मनीमाजरा में आयोजित  "आजादी की गौरव यात्रा" के उपलक्ष्य में  वार्ड नंबर 5 से निकली पदयात्रा की चौथी कड़ी में काग्रेंस कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया.  जब हज़ारों की संख्या में तिरंगा लहराते भारत माता की जय के नारे लगाते लोग सड़कों पर निकले, तो नज़ारा देखते ही बनता था. आज की पदयात्रा का आयोजन सुरजीत सिंह ढिल्लों,  अध्यक्ष मनी माजरा जिला कांग्रेस, गुरचरण दास काला और सुरिंदर सिंह, दोनों पूर्व महापौर, स्थानीय पार्षद दर्शना और अन्य वरिष्ठ नेताओं संजय भजनी, संजीव गाबा और रामेश्वर गिरी ने किया था. पदयात्रा चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड 5 और 6 से चण्डीगढ़ काग्रेंस के अध्यक्ष  एच.एस. लक्की की अगुआई में निकली, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने भी भाग लिया.  पवन बंसल ने 14 अगस्त को "विभजन विभिषिका दिवस" ​​के रूप में मनाने के लिए भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लगातार प्रयासों और लोगों के भारी समर्थन के कारण ही आज़ादी के बाद 5...

डेराबस्सी नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी और उनकी टीम द्वारा द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान को बढ़ावा दिया गया

चित्र
शनाया चौहान:  डेराबस्सी 75 वें  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान जोरों शोरों से देशभर में चलाया जा रहा है। 15 अगस्त के दिन देश को आजाद हुए 75 साल पूर्ण होने जा रहे हैं जिसके चलते हल्का डेराबस्सी नगर परिषद भी उत्साहित नजर आ रहा है।  अलका डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह रेडी और उनकी टीम द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान को बढ़ावा दिया गया।  इस मौके हर घर तिरंगा का बैनर नगर परिषद डेराबस्सी में लगाया गया।  75वें  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बात करते हुए डेराबस्सी नगर प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं जो कि बहुत ही खुशी और उत्साह की बात है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए क्रांतिकारियों ने शहीदी की राह चुनी और अंग्रेजों के चुंगल से भारत को आजाद करवाया उन्होंने कहा कि 200 साल के लगभग देश अंग्रेजों का गुलाम रहा जिसके चलते देश के कहीं सपूतों ने अपनी जान कुर्बान की। आज हम देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, यह उन्हीं सपूतों की देन है। हमें अपने देश की धरोहर को संजो कर रखना है और देश को तरक्की की तर...