डेराबस्सी में टोनी राणा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा
आज मीरपुर मुबारकपुर सिल्वर सिटी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 युवाओं ने हिस्सा लिया। मोटरसाइकिल पर यह यात्रा मेन बाजार से होकर डेराबस्सी सिल्वर सिटी, बेला होम,गोल्डन पाम, भगत सिंह नगर, कबीर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सुंदरा रोड से होकर भगत सिंह स्मारक मुबारकपुर में समाप्त की गई जिसकी अगुवाई मानवेंद्र टोनी राणा ,रविंद्र पाल शर्मा ,राकेश शर्मा द्वारा की गई। हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। और सभी युवाओं को 15 अगस्त की बधाई देते हुए टोनी राणा ने हर व्यक्ति को अपने घर के ऊपर तिरंगा फहराने का निवेदन किया। 15 अगस्त को त्यौहार की तरह मनाने के लिए लोगों से प्रार्थना की और सभी हिंदू सिख मुस्लिम भाई मिलकर आजादी दिवस पर आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें