स्टेलर होम के बिल्डरों ने कमजोर दीवार पर बना डाले फ्लैटज, जैक ने नगर परिषद को दी शिकायत, भ्रष्ट अधिकारियों ने मामला दबाया; नाम बदलकर करवा रहे रजिस्ट्रियां
जीरकपुर। ढकौली स्थित स्टेलर होम सोसायटी में लोगों के जीवन से खिलवाड़ करके बीस फ्लैटों को पुरानी दीवार पर ही खड़ा कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई करने वाले नगर परिषद के अधिकारी चुप हैं। हाल ही में मोना ग्रीन टू में बड़ा हादसा होने से बचा है।
जैक रैजीडैंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने बताया कि स्टेलर होम सोसायटी में बन रहे फ्लैटों के बारे में पिछले एक साल से बताया जा रहा है कि यहां पर गलत ढंग से नक्शा पास करवाए गए हैं। उसके बावजूद भी एमसी जीरकपुर के अधिकारियों ने कोई रोक नहीं लगाई । अब एक नया मामला और सामने आया है इसी कॉलोनी में बन रहे कुछ फ्लैटों को 20 साल पुरानी दीवार के ऊपर ही खड़ा कर दिया गया है। दीवार टेडी होने की वजह से उसमें अब पिल्लर डाल दिए गए हैं। यदि इन फ्लैटों की पजेशन हो जाती है या रजिस्ट्री हो जाती हैं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 15 अगस्त को जब इसकी शिकायत वाट्सप के माध्यम से नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेंक्टर निर्दोष कुमार व अन्य अधिकारियों को की गई तो उसके बाद बिल्डर ने काम तो बंद नहीं किया अलबत्ता पलस्तर से ढकने की कोशिश की।
इस बारे में भी आज नगर परिषद के अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी गई है। जैक प्रधान ने कहा कि अगर यहां बनने वाले फ्लैट में कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। क्योंकि इन्हीं बिल्डरों के पहले भी फ्लैट गिर चुके हैं। एक बार इनके फ्लैट की पीछे की दीवार ही निकल गई थी उसके बावजूद अधिकारियों द्वारा इन पर किसी तरह की कोई भी कार्रवाई न करके अपनी भ्रष्टाचारी का सबूत दिया गया है। अब फिर से अधिकारी आंखे मंूदकर बैठे हुए हैं और बिल्डर अपनी मनमानी कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें