नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने डेराबस्सी नगर परिषद में किया ध्वजारोहण, सभी पार्षदों के साथ साथ बड़ी संख्या में रहे लोग मौजूद
आज सारा देश के स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम से मना रहा है आज़ादी को 75 साल पूरे हो गए हैं और 75 वें अमृत महोत्सव को देशवासियों ने बहुत ही उत्साह के साथ मनाया।
हल्का डेराबस्सी नगर परिषद में भी आज आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर हल्का डेरा बस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने नगर परिषद में ध्वजारोहण किया । इस मौके पर सभी पार्षदों के साथ-साथ सामान्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के साथ-साथ नगर प्रधान ने कबूतरों को आसमान में छोड़कर देशवासियों को आजादी का संदेश दिया। ध्वजारोहण के पश्चात नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी हल्का वासियों से मुखातिब हुए हम तो वासियों को संबोधित करते हुए नगर प्रधान ने कहा कि आज देश का 75 वां अमृत महोत्सव है जिसके लिए देश के कई वीर वीरांगनाओं देश भक्तों ने अपना खून बहाया है और यह आजादी बहुत कीमती है क्योंकि यह हमारे वीरों की शहीदी के बाद हमें मिली है । उन्होंने कहा कि इस आजादी के दिन को सिर्फ 1 दिन ना समझ कर अपनी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा समझना चाहिए।
साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें कूड़ा करकट पानी जमा न होने दें उन्होंने शहर की बहनों से अपील की अपने अपने घर के आगे साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें उन्होंने कहा कि अगर हर इंसान अपने घर के आस-पास सफाई रखेगा तो पूरा हल्का साफ सुथरा रहेगा और इसी क्रम में पूरा देश भी साफ सफाई में नंबर वन रहेगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया और साथ ही डेराबस्सी सफाई कर्मचारियों को भी धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया गया।
रणजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि शहर वासियों को जल्द ही बस स्टैंड का तोहफा देगी जिस का नक्शा बनकर तैयार है उन्होंने कहा कि पिछले साल राम तलाई का निर्माण कराया गया था और इस बार बस स्टैंड को प्राथमिकता दी जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें