डेराबस्सी नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी और उनकी टीम द्वारा द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान को बढ़ावा दिया गया



शनाया चौहान:  डेराबस्सी

75 वें  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान जोरों शोरों से देशभर में चलाया जा रहा है। 15 अगस्त के दिन देश को आजाद हुए 75 साल पूर्ण होने जा रहे हैं जिसके चलते हल्का डेराबस्सी नगर परिषद भी उत्साहित नजर आ रहा है। 
अलका डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह रेडी और उनकी टीम द्वारा *हर घर तिरंगा* अभियान को बढ़ावा दिया गया। 
इस मौके हर घर तिरंगा का बैनर नगर परिषद डेराबस्सी में लगाया गया। 
75वें  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बात करते हुए डेराबस्सी नगर प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं जो कि बहुत ही खुशी और उत्साह की बात है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए क्रांतिकारियों ने शहीदी की राह चुनी और अंग्रेजों के चुंगल से भारत को आजाद करवाया उन्होंने कहा कि 200 साल के लगभग देश अंग्रेजों का गुलाम रहा जिसके चलते देश के कहीं सपूतों ने अपनी जान कुर्बान की। आज हम देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, यह उन्हीं सपूतों की देन है। हमें अपने देश की धरोहर को संजो कर रखना है और देश को तरक्की की तरफ ले जाना है उन्होंने देशवासियों से और शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि क्रांतिकारी और देश के सपूत से शहीद हो गए यह उनकी देशभक्ति थी, उनका समर्पण था। हर एक भारतीय के अंदर एक देशभक्त रहता है। और कुछ ही प्रयासों से देश का हर व्यक्ति देश को कुछ ना कुछ समर्पण कर सकता है। 
रंजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि अगर हम अपने आसपास सफाई रखें तो यह भी एक देश भक्ति का रूप है । अगर हम ट्रैफिक नियमों की पालना करें तो यह भी देश भक्ति है। हम अगर किसी गरीब बच्चे को शिक्षा और भोजन दे सके तो इसे भी देश भक्ति में गिना जाएगा, गरीबों की मदद करना भी एक तरह की देशभक्ति है। 
रणजीत सिंह रेडी ने शहरवासियों से अपील की है कि शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखें और स्वच्छता अभियान को लगातार जोरों शोरों से चलाते रहें ।
रणजीत सिंह रेडी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर वासियों को अपने अपने घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। 
साथ ही उन्होंने सभी शहर वासियों को देशवासियों को रक्षाबंधन की भी बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान