संदेश

सिटिजंस अवैरनेस ग्रुप ने सम्मानित की डाॅक्टरी टीम

चित्र
चंडीगढ़, सामाजिक उत्थान में प्रयासरत सिटिजंस अवैरनेस ग्रुप (सीएजी) के चेयरमैन सुरेन्द्र वर्मा ने हैल्थ सैक्टर में अपने सराहनीय योगदान के लिये गुरुग्राम स्थित अर्टेमिस होस्पिटल की डाॅक्टरी टीम को सम्मानित किया है। सुरेन्द्र वर्मा जो कि स्वयं अपने गाॅल ब्लैडर रिमूवल के लिये होस्पिटल मे उपाराधीन थे, ने सीएजी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया। होस्पिटल से सम्मानित होने वाले हैड यूनिट 2 तथा ऐकेडमिक काॅर्डिनेटर डाॅ अंशुमन कौशल और जनरल, एमआई और बैरियेटिक सर्जरी डिपार्टमेंट से डाॅ अदीति गोगना, फ्लाईट लेफटेनेंट सरस मलिक, एचआर एंड ट्रेनिंग प्रमुख मोहिनी किपाही और और जनरल मैनेजर मार्केटिंग फरीद खान शामिल थे।  सीएजी समाजिक कल्याण और हैल्थ सेक्टर के उत्थान में गत 27 वर्षो से प्रयासरत है और विगत में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई, जनरल होस्पिटल 16 और जीएमसीएच 32 सहित अन्य निजी हस्पतालों के उत्कृष्ट डाॅक्टरों को उनके अमिट योगदान के लिये सम्मानित करता रहा है।

वालिया को सेवा मंडल से पदोन्नत कर राज्य महासचिव के पद पर नियुक्त करने की हुई घोषणा

चित्र
शनाया चौहान :अंबाला   होटल आम्रपाली अम्बाला में अपराध नियंत्रण एवं अनुशंधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल के मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष बलजीत वालिया की अध्यक्षता में बैठक की गई । इस अवसर पर रास्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन के द्वारा अब तक किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया । यह संगठन देश के अलग अलग राज्यों में अपराध नियंत्रण के लिए जागरूकता बैठके कर अपराध की रोकथाम के लिए कार्य कर रहा है । महिलाओं व बेटियों के साथ की जा रही छेड़ छाड़ व रेप की हो रही घटनाओं को देखते हुए निशुल्क आत्मरक्षा की ट्रेनिंग कुशल प्रशिक्षिको द्वारा समस्त भारत के राज्यों में दी जा रही है, ताकि माता, बहिनें, बेटियां खुद की रक्षा के साथ अन्य पीड़ित की भी रक्षा कर सके ।कोरोना महामारी में संगठन द्वारा अग्रिम पंक्ति में रहकर समाज हित मे कई सराहनीय कार्य किए गए थे। मंडल अध्यक्ष बलजीत वालिया द्वारा भी अपनी टीम के साथ  प्रस्थिति में अपनी उम्र की फिक्र न् करते हुए सुबह से देर रात्रि तक रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिल कर सड़को में चलते रहे। मजदूरों को भोजन व वाहन की व्यवस्था कर सराहनीय कार्य कि...

अन्तरराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी की मीटिंग संपन्न

 शनाया चौहान :चंडीगढ़  अन्तरराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार तुषावर,राष्ट्रीय महासचिव अर्चना की अध्यक्षता में संपन्न हुई  । जिसमें यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि *बेटी बचाओ बेटी बसाओ अभियान* भारत के हर जिले में चलाया जाएगा ।समाज में टूट रहें घर परिवारों को फिर से बसाओ अभियान को भी जोङने की मुहिम का जोर शोर से प्रचार किया जाएगा। विनोद कुमार तू शाबर ने कहा कि आज हम देखतें है तकरीबन हर शहर की सभी न्यायालय में लाखों की संख्या में समबन्ध विछेद की केसों की भरमार है ।इस पर ध्यान केन्द्रित करतें हुए यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि शादी जैसे पवित्र बन्धन को न्यायालय की दहलीज पर ले जानें से रोकना है और दोनों पक्षों को आपस मे काऊसलिग के जरिए फिर से बसाने की एक मानवीय पहल ही हमारे संगठन का उदेश्य है। हमारी टीम इस काम को दिल से करने की कोशिश करेंगे ।मीटिंग में खुशी,प्रीति सोनी, आशा पूनम संदीप कुमार उपस्थित रहे ।विनोद कुमार तुषावर ने बताया कि अप्रैल माह से सबसे पहला बेटी बचाओ बेटी बसाओ अभियान चनङीगढ शहर में चलाया जाएगा ।

इंदिरा व राजीव कॉलोनी के बीचो- बीच 2 वर्षों से नाले पर टूटी पुलिया को तुरंत बनवाया जाए, बीस हजार की आबादी परेशान: के सी भारद्वाज

चित्र
  शनाया चौहान: पंचकूला  इंदिरा व राजीव कॉलोनी वार्ड 6 व 7 के गणमान्य लोग कर्मवीर बेदी जननायक जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ व इंदिरा राजीव कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन सचिव राजेश कुमार व अन्य के नेतृत्व में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं एमेनेंट सिटीजन सीएम विंडो सदस्य निगरानी समिति पंचकूला केसी भारद्वाज से मिले। इंदिरा व राजीव कॉलोनी के बीचो बीच बहने वाले नाले पर पिछले 2 वर्षों से इन दोनों कालोनियों को जोड़ने वाली पुलिया के टूटने उपरांत आज तक ना तो नगर निगम पंचकूला और ना ही जिला प्रशासन पंचकूला द्वारा नई पुलिया का निर्माण करवाया गया है, जिस कारण छोटे बच्चे, महिलाएं व वरिष्ठ नागरिक नाला पार करते समय हादसे का शिकार हो चुके हैं और हर समय जान की जोखिम का खतरा बना रहता है। इस गंभीर समस्या बारे केसी भारद्वाज ने तुरंत शहरी जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग को अवगत कराया  कि वास्तव में कॉलोनी वासियों की मांग जायज है।  इंदिरा व राजीव कॉलोनी वासियों ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री हरियाणा श्री दुष्यंत चौटाला  से मांग की है कि दोनों कालोनियों के बीचो बीच नाले प...

*जीरकपुर के नाभा में बिल्डरों ने सडक़ पर बना डाला शोरूम**ग्रामीणों ने जैक के साथ मिलकर दिया धरना**जैक का आरोप, एडीसी तक होती है कार्रवाई आगे दब जाती है फाइल*

चित्र
 शनाया चौहान :जीरकपुर।  जीरकपुर नगर परिषद के संरक्षण में काम कर रहे बिल्डरों ने हजारों ग्रामीणों के रास्ते में अड़ंगा लगाते हुए सडक़ मार्ग पर शोरूम का निर्माण कर डाला। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर कथित बिल्डर लगातार निर्माण कर रहा है। हालात यह हैं कि नगर परिषद द्वारा बिल्डर का नाम तक सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। पूरा मामला नाभा साहिब का है। नाभा साहिब के ग्रामीण सोहन सिंह, सरपंच राम सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह, मोहन सिंह के साथ यहां पहुंचे जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी, एडवोकेट विनय कुमार, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह नाभा ने बताया कि भुढ्ढा, दयालपुरा तथा नाभा साहिब की पंचायतों द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव के अनुसार यहां सरकारी गोहर (लांघा रास्ता) के लिए 60 फुट जमीन छोड़ी थी। अब एक बिल्डर द्वारा नगर परिषद की मिलीभुगत के साथ इसी रास्ते की जमीन पर शोरूम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते यहां बीस फुट से भी कम चौड़ा रास्ता बचा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा इ...

*नगरपरिषद कालका के 31 वार्डों में जेजेपी ने लगाए वार्ड प्रभारी व सह प्रभारी :-दमदमा*

चित्र
 शनाया चौहान :कालका  कालका के संदर्भ में जननायक जनता पार्टी ने कालका पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में एक बैठक बुलाई,जिसमे जिला के प्रभारी व जेजेपी प्रदेश महासचिव सतविंदर राणा,शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए बैठक की अध्यक्ष्ता प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष ग्रा भाग सिंह दमदमा ने की। बैठक में आगामी कालका पिंजौर नगर परिषद चुनाव को लेकर जेजेपी नेताओं  द्वारा विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की गयी। जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बताया के जननायक जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ कालका पिंजौर नगर परिषद चुनाव लड़ेगी।दमदमा ने बताया के पार्टी के पास सभी वार्डों से आवेदन आ गए है।उन्होंने कहा की नगरपरिषद कालका के चुनाव के लिए उनके पास 31 वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक साथियों के आवेदन आ गए हैं!और पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है। साथ ही सतविंदर राणा,भाग सिंग दमदमा व ओपी सिहाग ने सयुक्त रूप से बताया बताया के जननायक जनता पार्टी की जिला स्तरीय चुनाव कमेटी ने कालका पिंजौर के सभी 31 वार्डों में प्रभारी व सह प्रभारियों की ड्यूटी लगा दी है।जो ...

*नहीं मिला कोई नोटिस, जांच में करूंगा हर सहयोग**शिकायतकर्ताओं ने अपने घोटालों से ध्यान भटकाने को की फर्जी शिकायत**पार्क व पार्किंग की जमीन पर दुकानें बनाने वालों को करेंगे बेनकाब*

चित्र
 शनाया चौहान : जीरकपुर।  जीरकपुर में लंबे समय से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बिल्डरों के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने कहा कि उन्हें स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है और नोटिस मिलने पर वह न केवल माकूल जवाब देंगे बल्कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे। आज यहां कुछ अखबारों में प्रकाशित हुए समाचारों के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुखदेव चौधरी ने कहा कि उनके खिलाफ पूव पार्षद एकता नागपाल के पति विकास नागपाल व अन्यों द्वारा शिकायत दी गई है। यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं और कथित शिकायतकर्ताओं द्वारा किए जा रहे घोटालों के खिलाफ आवाज उठाने से रोकने का असफल प्रयास है। सुखदेव चौधरी ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले शहरी है। विजिलेंस की जांच में हर संभव सहयोग करेंगे लेकिन इस शिकायत के पीछे बड़ी सच्चाई है कि उनके खिलाफ फर्जी शिकायत देने वालों ने यहां पार्क व पार्किंग की जमीन पर दुकानों का निर्माण किया है। जिसके खिलाफ वह आवाज उठा रहे हैं। शिकायतकर्ता विकास नागपाल व अन्यों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज ह...