वालिया को सेवा मंडल से पदोन्नत कर राज्य महासचिव के पद पर नियुक्त करने की हुई घोषणा

शनाया चौहान :अंबाला 
 होटल आम्रपाली अम्बाला में अपराध नियंत्रण एवं अनुशंधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल के मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष बलजीत वालिया की अध्यक्षता में बैठक की गई । इस अवसर पर रास्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन के द्वारा अब तक किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया । यह संगठन देश के अलग अलग राज्यों में अपराध नियंत्रण के लिए जागरूकता बैठके कर अपराध की रोकथाम के लिए कार्य कर रहा है । महिलाओं व बेटियों के साथ की जा रही छेड़ छाड़ व रेप की हो रही घटनाओं को देखते हुए निशुल्क आत्मरक्षा की ट्रेनिंग कुशल प्रशिक्षिको द्वारा समस्त भारत के राज्यों में दी जा रही है, ताकि माता, बहिनें, बेटियां खुद की रक्षा के साथ अन्य पीड़ित की भी रक्षा कर सके ।कोरोना महामारी में संगठन द्वारा अग्रिम पंक्ति में रहकर समाज हित मे कई सराहनीय कार्य किए गए थे। मंडल अध्यक्ष बलजीत वालिया द्वारा भी अपनी टीम के साथ  प्रस्थिति में अपनी उम्र की फिक्र न् करते हुए सुबह से देर रात्रि तक रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिल कर सड़को में चलते रहे। मजदूरों को भोजन व वाहन की व्यवस्था कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों, डॉक्टर, सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानीत करवाने में संगठन में अच्छी भूमिका प्रदान की। वालिया के द्वारा किए उक्त कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय खबर अध्यक्ष द्वारा वालिया को सेवा मंडल से पदोन्नत कर राज्य महासचिव के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*