इंदिरा व राजीव कॉलोनी के बीचो- बीच 2 वर्षों से नाले पर टूटी पुलिया को तुरंत बनवाया जाए, बीस हजार की आबादी परेशान: के सी भारद्वाज


 
शनाया चौहान: पंचकूला 
इंदिरा व राजीव कॉलोनी वार्ड 6 व 7 के गणमान्य लोग कर्मवीर बेदी जननायक जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ व इंदिरा राजीव कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन सचिव राजेश कुमार व अन्य के नेतृत्व में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं एमेनेंट सिटीजन सीएम विंडो सदस्य निगरानी समिति पंचकूला केसी भारद्वाज से मिले। इंदिरा व राजीव कॉलोनी के बीचो बीच बहने वाले नाले पर पिछले 2 वर्षों से इन दोनों कालोनियों को जोड़ने वाली पुलिया के टूटने उपरांत आज तक ना तो नगर निगम पंचकूला और ना ही जिला प्रशासन पंचकूला द्वारा नई पुलिया का निर्माण करवाया गया है, जिस कारण छोटे बच्चे, महिलाएं व वरिष्ठ नागरिक नाला पार करते समय हादसे का शिकार हो चुके हैं और हर समय जान की जोखिम का खतरा बना रहता है। इस गंभीर समस्या बारे केसी भारद्वाज ने तुरंत शहरी जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग को अवगत कराया  कि वास्तव में कॉलोनी वासियों की मांग जायज है।  इंदिरा व राजीव कॉलोनी वासियों ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री हरियाणा श्री दुष्यंत चौटाला  से मांग की है कि दोनों कालोनियों के बीचो बीच नाले पर टूटी हुई पुलिया की जगह लोहे की पुलिया बिना किसी देरी के बनवाई जाए ताकि जान माल की कोई हानि ना हो और आम जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर जजपा हलका प्रधान पंचकूला कर्म सिंह चहल, रामेहर, मनोज कुमार ,राजेश, नरेश कुमार, प्रवीण, गुरदेव सिंह, अजय सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*