संदेश

## UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क स्थगित होना कैट की बड़ी उपलब्धि; व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी पैरवी रंग लाई, (कैट)

चित्र
**30 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले कैट के राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए हरिश गर्ग ने प्रमुखता से उठाई थी व्यापारियों की आवाज।** **चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026।** कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT-कैट) चंडीगढ़ चैप्टर ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क स्थगित करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कैट के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। संगठन ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर 2026 को कैट के राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से मुलाकात कर ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत MDR शुल्क के संभावित प्रभावों से अवगत कराया था। इस महत्वपूर्ण बैठक में **कैट चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष  हरिश गर्ग ने चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते ह...

. डडुमाजरा डंपिंग ग्राउंड: प्रशासन के लिए 'सोने के अंडे देने वाली मुर्गी' या जनता के स्वास्थ्य का सौदा?

चित्र
​ ​ बार-बार फेल होती डेडलाइन और हाईकोर्ट की फटकार: क्या बच्चों और बुजुर्गों की जान से बड़ा कोई टेंडर है? ​संसद से लेकर कोर्ट तक पोल खुली: 42.18 करोड़ के बजट के बावजूद धरातल पर केवल 'खतरनाक ढेर' और ज़हरीला धुआँ! डडुमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं, जनता को जहरीले वातावरण से मुक्ति दिलाए प्रशासन : राजबीर सिंह भारतीय बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य से बड़ा कोई टेंडर नहीं; बार-बार समयसीमा चूकने पर नगर निगम की जवाबदेही तय हो: राजबीर सिंह  ​चंडीगढ़: "डडुमाजरा का यह डंपिंग ग्राउंड अब कचरे का ढेर नहीं, बल्कि ऐसा लगता है 'सोने के अंडे देने वाली मुर्गी' बन गया है, जिसे सुनियोजित तरीके से साफ नहीं किया जा रहा है। ऐसा क्या 'सोने की खदान' गाड़ रखी है यहाँ, जिसे हटाने में बार-बार हाईकोर्ट में तारीखें मांगी जाती हैं और हर बार डेडलाइन फेल कर दी जाती है?" ​यह कड़े और तीखे शब्द राजबीर सिंह भारतीय (अध्यक्ष, ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा रजि. चंडीगढ़ प्रदेश एवं समाजसेवी, सेवानिवृत्त अधीक्षक, एजी ऑफिस हरियाणा) ने प्रशासन और नगर निगम च...

सरकारी आवासों की शिकायतों के समाधान के लिए ई-आवास पोर्टल की सुविधा, ऑनलाइन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई: सी.बी. ओझा

चित्र
टेंडर और एस्टीमेट की प्रक्रिया में लग सकता है समय, समस्या होने पर निवासी संबंधित अधिकारियों से सीधे भी कर सकते हैं संपर्क (पुनीत महाजन)  चंडीगढ़, 11 अक्टूबर। चंडीगढ़ प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग सरकारी आवासों की मरम्मत, नवीनीकरण और रखरखाव से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए ई-आवास पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य शिकायत प्रक्रिया को सरल बनाना, समय की बचत करना तथा समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर विभाग की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाती है। विभाग का प्रयास रहता है कि सरकारी आवासों में रहने वाले लोगों को मरम्मत और रखरखाव से संबंधित समस्याओं के कारण अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण काम पूरा होने में थोड़ा समय लग जाता है। कुछ कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है, जबकि कई मामलों में एस्टीमेट तैयार कर उसे स्वीकृति के लिए भेज...

जीरकपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा ने लगाया लंगर, बारिश के बावजूद लोगों ने उत्साह से लिया भाग

चित्र
जीरकपुर,   महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा जीरकपुर की ओर से रॉयल एस्टेट के बाहर लंगर का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभा के सदस्यों ने आपसी सहयोग से लंगर की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की और लोगों को सेवा भाव से लंगर वितरित किया। इस अवसर पर विनोद गोयल और अशोक कुमार ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समानता, सहयोग और समाजसेवा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. नवीन गोयल, संदीप मित्तल, दीपक मित्तल, अश्वनी कुमार, ललित, मनीष कुमार, सुरिंदर बंसल, मनदीप गोयल, बी.डी. अग्रवाल, विशाल गर्ग सहित अग्रवाल सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बारिश के बावजूद लंगर सेवा जारी रही और सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई।

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 घोषित अपराधी गिरफ्तार राज्य के मामलों में वांछित 3 और चेक बाउंस के 5 मामलों में फरार आरोपी पकड़े

चित्र
(पुनीत महाजन) चंडीगढ़, 11 अक्टूबर चंडीगढ़ पुलिस की पीओ एवं समन स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 8 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें 3 आरोपी राज्य के आपराधिक मामलों में और 5 आरोपी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NI Act) की धारा 138 के तहत दर्ज चेक बाउंस के मामलों में अदालत से घोषित अपराधी थे। यह कार्रवाई चंडीगढ़ की डब्ल्यू/एसएसपी  कंवरदीप कौर और डब्ल्यू/एसपी सिटी  विजय कुमार के निर्देशों पर, डीएसपी/डीसीसी  पी. अभिनंदन के मार्गदर्शन तथा समन स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसबीर सिंह की निगरानी में की गई। राज्य के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अनमोल पुत्री स्वर्गीय बुध राम, निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़ शामिल है। उसे थाना मनीमाजरा में दर्ज एफआईआर नंबर 186, दिनांक 1 नवंबर 2019, भारतीय दंड संहिता की धाराओं 406, 420 और 411 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उसे 25 सितंबर 2026 को घोषित अपराधी करार दिया था। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्...

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में जरूरतमंद दिव्यांग लड़की को भेंट की इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक व्हीलचेयर

चित्र
पुनीत महाजन पंचकुला: 11 अक्टूबर महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (रजि.), पंचकुला द्वारा सेवा एवं परोपकार की भावना को साकार करते हुए एक जरूरतमंद दिव्यांग लड़की को इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक व्हीलचेयर प्रदान की गई। यह सेवा कार्य पंचकुला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में ट्रस्ट संरक्षक  सुनील सिंगला एवं चेयरमैन  रमन सिंगला के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट के मुख्य पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद व्यक्ति की यथासंभव सहायता करना है। ट्रस्ट निस्वार्थ एवं निष्काम सेवा भाव के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांग लड़की को इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक व्हीलचेयर प्रदान करने का उद्देश्य उसे दैनिक जीवन में अधिक सुविधा, आत्मनिर्भरता और आवागमन में सहायता उपलब्ध करवाना है। महाराजा अग्रसेन जी के समानता, सहयोग, परोपकार और मानव सेवा के आदर्शों को अपनाकर...

वार्ड नंबर 23 में विकास की नई रोशनी, 6 हाई इलेक्ट्रिक और 26 ग्लोब लाइटों का लोकार्पण

चित्र
पार्षद प्रेम लता ने क्षेत्र को रोशन कर सुरक्षा और जनसुविधाओं को दी प्राथमिकता, पार्कों में अंधेरे से मिलेगी राहत (पुनीत महाजन) चंडीगढ़। 11 अक्टूबर वार्ड नंबर 23 के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्थानीय पार्षद प्रेम लता ने क्षेत्र में 6 नई हाई इलेक्ट्रिक लाइटें और 26 ग्लोब लाइटें लगवाकर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन लाइटों के चालू होने से सेक्टर 34 और सेक्टर 43 के विभिन्न क्षेत्रों, पार्कों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे लोगों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सुरक्षा भी मजबूत होगी। पार्षद प्रेम लता के प्रयासों से लगवाई गई इन लाइटों में दो हाई इलेक्ट्रिक लाइटें श्री गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर 34 के समीप स्थापित की गई हैं। सेक्टर 34-C की ग्रीन बेल्ट में दो हाई इलेक्ट्रिक लाइटों के साथ 12 नई ग्लोब लाइटें लगवाई गई हैं। इसी प्रकार सेक्टर 43 के रिहायशी क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट में दो हाई इलेक्ट्रिक लाइटें और 14 ग्लोब लाइटें स्थापित की गई हैं। क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि पार्को...