संदेश

*भारतीय जनता पार्टी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का स्वागत, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन*

चित्र
चंडीगढ़, 14 जून। आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी पूर्वांचल सेल के महामंत्री वीरेन्द्र विरू, कुलविंदर यादव सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इसके साथ ही रामद्रवासी, निशांत कुमार, शक्ति कुमार, विकास कुमार अंसारी, दलीप कुमार, कुलदीप कुमार तथा रामसूरत सिंह ने भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त सेक्टर-17 रामलीला मंचन में वर्षों से रावण की भूमिका निभाकर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सुनील शर्मा ने भी अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने सभी नव-शामिल सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास...

​श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित महान नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था, सेवा और सर्वधर्म सद्भाव का सैलाब:

चित्र
​ ​सांसद मनीष तिवारी ने टेका माथा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंट कर किया सम्मानित: ​सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने शामिल होकर मनीमाजरा में पेश की भाईचारे की मिसाल: ​मनीमाजरा, चंडीगढ़: श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस (शहादत दिवस) को समर्पित एक भव्य एवं महान नगर कीर्तन का आयोजन रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, माड़ी वाला टाउन, मनीमाजरा की प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत के सहयोग से पूरी श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्ति भावना के साथ किया गया। पंच प्यारों की छत्रछाया और अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन में सुसज्जित पालकी साहिब, कीर्तन जत्थों और भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के यश का गुणगान किया। ​सांसद मनीष तिवारी सहित कई गणमान्य हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति: ​इस पावन अवसर पर चंडीगढ़ के माननीय सांसद मनीष तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया और संगत के साथ श्री गुरु अर्जुन देव जी की पावन शिक्षाओं को नमन किया। नगर कीर्तन में पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स...

एमओएच टीम ने मनीमाजरा में मनाया "मेरा शहर मेरी पहचान" विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शिवालिक गार्डन सेक्टर-13 मनीमाजरा में लगाए गए पौधे

चित्र
मनीमाजरा (चंडीगढ़)। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर नगर निगम चंडीगढ़ की एमओएच टीम द्वारा "मेरा शहर मेरी पहचान" अभियान के तहत मनीमाजरा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एमओएच इंचार्ज देवेन्द्र रोहिला के नेतृत्व में बेहतरीन ढंग से आयोजित किया गया। इस मौके पर एमओएच इंचार्ज देवेन्द्र रोहिला ने कहा कि चंडीगढ़ शहर सफाई के मामले में पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बना चुका है और इस पहचान को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारा शहर तभी सुंदर और स्वच्छ रह सकता है जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा कचरे के सही निस्तारण के लिए चार प्रकार के डस्टबीन की व्यवस्था की जा रही है। इनमें सूखा कचरा गीला कचरा घरेलू हानिकारक कचरा सेनेटरी कचरा शामिल हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि कचरे को अलग-अलग करके ही गार्बेज कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को दें ताकि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग मिल सके। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के ...

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 4 वर्षीय नाम्या का पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की अपील

चित्र
मनीमाजरा (चंडीगढ़) — “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के संदर्भ में मात्र 4 वर्ष की नन्हीं बच्ची नाम्या ने समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है कि यदि हमें मानव जीवन, धरती और जीव-जंतुओं का भविष्य सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। नाम्या ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और बदलते पर्यावरणीय संतुलन के बीच प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। नाम्या का कहना है कि पेड़ केवल हरियाली नहीं देते, बल्कि शुद्ध वायु, जीवन, छाया और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का आधार होते हैं। यदि आज हम पौधारोपण करेंगे तो कल हमारी धरती और सभी जीव-जंतु सुरक्षित रहेंगे। इस अवसर पर राजबीर सिंह भारतीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, मनीमाजरा, चंडीगढ़ ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगद...

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा – जतिंदर पाल मल्होत्रा

चित्र
चंडीगढ़, 11 जून। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में आयोजित पत्रकार वार्ता को भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदिरा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मीनाक्षी ठाकुर एवं प्रदेश सचिव मनीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विकास और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के परिणामस्वरूप पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं। मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) को ...

मनीमाजरा बस स्टैंड पर यात्रियों को भीषण गर्मी में भगवान भरोसे छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
"विज्ञापनों से कमाई हो सकती है तो यात्रियों के लिए पंखों की व्यवस्था क्यों नहीं?" "सवारियों के साथ जनता-जनार्दन पूछ रही है – आखिर कब मिलेगी झुलसाती गर्मी से राहत और पंखों की सुविधा?" चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल के सामने तथा फन रिपब्लिक थिएटर के साथ बने मनीमाजरा बस स्टैंड की स्थिति आज हजारों यात्रियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। यह बस स्टैंड मनीमाजरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन का एक प्रमुख केंद्र है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री सेक्टर-16 सिविल अस्पताल, सेक्टर-32 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पीजीआई, सेक्टर-17, मंसादेवी मंदिर, आईटी पार्क, सभी स्कूल कालेज, सेक्टर-43 बस स्टैंड, जिला अदालत, हाईकोर्ट, सचिवालय, डेराबस्सी, पिंजौर, पंचकूला, मोहाली, खरड़ तथा चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों के लिए बसों के माध्यम से सफर करते हैं। राजबीर सिंह भारतीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा सुभाष धीमान, चेयरमैन,  ने संयुक्त रूप से कहा कि इस समय चंडीगढ़ में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्...

मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल, चंडीगढ़ में छबील और लंगर के माध्यम से मनाया गौरव दिवस

चित्र
चंडीगढ़, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की सेवा के 12 ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने तथा लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में शीतल मीठे जल की छबील एवं लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा आर.एस. पुरा (जम्मू) के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राहगीरों, आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को शीतल मीठा जल और लंगर वितरित किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों एवं नागरिकों ने छबील और लंगर ग्रहण किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विक...