*भारतीय जनता पार्टी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का स्वागत, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन*


चंडीगढ़, 14 जून।
आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी पूर्वांचल सेल के महामंत्री वीरेन्द्र विरू, कुलविंदर यादव सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इसके साथ ही रामद्रवासी, निशांत कुमार, शक्ति कुमार, विकास कुमार अंसारी, दलीप कुमार, कुलदीप कुमार तथा रामसूरत सिंह ने भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त सेक्टर-17 रामलीला मंचन में वर्षों से रावण की भूमिका निभाकर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सुनील शर्मा ने भी अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने सभी नव-शामिल सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, सुशासन और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा भाजपा का जनाधार बूथ स्तर तक और सशक्त होगा। इस अवसर पर सभी नव-शामिल सदस्यों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान