संदेश

अंधविश्वास और कथित अवैध धर्मांतरण के खिलाफ पंजाब बचाओ मोर्चा का चंडीगढ़ में विशाल प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकाला

चित्र
चंडीगढ़ | सेक्टर-17 पंजाब बचाओ मोर्चा (PBM) द्वारा अपने अध्यक्ष तेजस्वी मिन्हास के नेतृत्व में शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में अंधविश्वास, कथित धोखाधड़ीपूर्ण धार्मिक गतिविधियों और पंजाब में अवैध धर्मांतरण के आरोपों के विरोध में एक विशाल जन-प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य उन तथाकथित “स्वयंभू बाबाओं” और “चमत्कारी पास्टरों” के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाना बताया गया, जिन पर झूठे चमत्कारों, भ्रामक प्रचार और भय के माध्यम से व्यक्तिगत व आर्थिक लाभ उठाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अंकुर नरूला सहित कुछ नामों का उल्लेख करते हुए उनकी गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, किसान संगठनों, छात्र संगठनों, बार एसोसिएशन तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रलोभन, दबाव, धोखाधड़ी और गलत प्रस्तुति के माध्यम से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं, जो एक सीमावर्ती राज्य पंजाब के सामाजिक संतुलन और जनसांख्यिकीय ढांचे के लिए गंभीर चुनौत...

667 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में जोधपुर का सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर,,, वर्ष 2022 में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी चंडीगढ़ मार्का शराब, 2 आरोपी पहले से गिरफ्तार

चित्र
पंचकूला/ 30 जनवरी :- पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2022 में  भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी जिसमें पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े एक और सप्लायर को अब गिरफ्तार किया गया है। यह इस मामले मे तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह चंडीगढ़ से शराब खरीदकर अवैध रूप से राजस्थान में सप्लाई करता था। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर 2022 को पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंचकूला-जीरकपुर बॉर्डर, सैक्टर-20 पंचकूला के पास एक बड़े ट्रक में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम मौके पर पहुंची, जहां ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला। ट्रक की तलाशी लेने पर पीओपी के कट्टों में भरी हुई अलग-अलग अंग्रेजी ब्रांड की कुल 667 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब की पेटियों पर “सेल इन चंडीगढ़” की मोहर लगी हुई थी। इस संबंध में थाना सैक्टर-20 पंचकूला में हरियाणा आबकारी संशोधन अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रा...

पिंजौर में कोठी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 शातिर चोर 48 घंटे में गिरफ्तार,,,,,,लेपटॉप, कैश व घरेलु सामान बरामद कर तीनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेजा

चित्र
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट  पंचकूला/ 29 जनवरी:- पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टॉफ की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते पिंजौर क्षेत्र में स्थित कोठी से हुई चोरी की वारदात को मात्र 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, घरेलू गैस सिलेंडर और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त की गई नकदी भी बरामद की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 26 जनवरी को पंचकूला निवासी एक शिकायतकर्ता ने मढ़ावाला चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गांव खोखरा स्थित एक कोठी में फर्म है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 22 जनवरी को किसी कार्य से कोठी को ताला लगाकर बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर कोठी से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पिंजौर थाना में चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते...

गोशाला कांड: आप का हमला ठंड का झूठा बहाना, 17 करोड़ की लूट! नई जांच या लीपापोती?

चित्र
चंडीगढ़, 30 जनवरी: रायपुरकलां गोशाला में 60 से अधिक गोवंश की मौत पर आई आईसीएफएसएल व टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट से आम आदमी पार्टी (आप) नाराज। पार्टी ने 17 करोड़ के बजट के दुरुपयोग को छिपाने का आरोप लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की है। विपक्ष के नेता व आप पार्षद जसविंदर कौर ने रिपोर्ट के ठंड को एकमात्र कारण बताने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अगर मौत का कारण ठंड थी, तो यह सिर्फ एक गोशाला में ही क्यों हुई? चंडीगढ़ में कई गोशालाएं हैं, खुले में आवारा गायें भी ठंड में थीं फिर अन्य जगहों पर मौतें क्यों नहीं?” मोहाली व पंचकूला में वैसी ही ठंड के बावजूद सामूहिक मौत न होने का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा, “यह हादसा सिर्फ रायपुरकलां तक सीमित क्यों रहा? प्रशासन जवाब दे।” राज्य मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने उनका समर्थन करते हुए कहा, “हम इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं। सिर्फ ठंड बताकर प्रशासन जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। मामले की दोबारा निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच जरूरी है।” उन्होंने गोशाला प्रबंधन की विफलता, नगर निगम की लापरवाही व बजट दुरुपयोग का आरोप लगाया चारा की कमी, गंदगी व ठंड स...

वोटिंग के बीच हाउस छोड़कर चले गए सांसद, यह नेतृत्व नहीं बल्कि गैर-जिम्मेदारी: संजीव राणा

चित्र
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी द्वारा सदन छोड़ने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह व्यवहार नेतृत्व नहीं बल्कि जिम्मेदारी से भागने का उदाहरण है। संजीव राणा ने कहा कि सांसद का हाउस छोड़कर चला जाना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि यह उनकी राजनीति की पुरानी कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पहले लुधियाना, फिर आनंदपुर साहिब और अब चंडीगढ़ — हर जगह सांसद ने जिम्मेदारी निभाने की बजाय रास्ता बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान जब मतदान की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय सांसद का बीच में ही हाउस छोड़कर चला जाना यह स्पष्ट करता है कि उनके लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अधिक निजी स्वार्थ प्राथमिकता में है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में नेता वही होता है जो कठिन समय में डटा रहे। जो व्यक्ति वोटिंग जैसी गंभीर और संवैधानिक प्रक्रिया के बीच हाउस छोड़ दे, उससे जनता भविष्य में किसी भी जिम्मेदारी की उम्मीद ...

पंजाब की विरासत को जीवंत श्रद्धांजलि: बोडल गांव में डॉ. एम.एस. रंधावा स्मारक संग्रहालय की स्थापना,,,सतिंदर सरताज सहित रंधावा परिवार पहुँचा पुश्तैनी घर

चित्र
चंडीगढ़/होशियारपुर | 30 जनवरी 2026 पंजाब के महान बौद्धिक, प्रशासक और सांस्कृतिक चिंतक डॉ. एम. एस. रंधावा की असाधारण विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उनके पैतृक गांव बोडल में स्थित उनके एंसेसट्रल घर को एक जीवंत स्मारक संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दूरदर्शी पहल की परिकल्पना और अगुवाई प्रख्यात विद्वान व कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को पंजाब की बौद्धिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत से दोबारा जोड़ना है। डॉ. रंधावा के परिवार ने उदारतापूर्वक उनके पैतृक घर को इस उद्देश्य के लिए समर्पित करने की सहमति दी है। डॉ. सतिंदर सरताज लंबे समय से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि पंजाब के उन महान चिंतकों और विचारकों को सम्मान मिलना चाहिए, जिन्होंने आधुनिक सांस्कृतिक सोच की नींव रखी, लेकिन जिन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिल सकी। डॉ. रंधावा के कला, संस्कृति, कृषि, प्रशासन और पंजाबी अस्मिता के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्होंने इस घर को संग्रहालय और ज्ञान केंद्...

“कांग्रेस ने आज फिर भाजपा का खुला और पुरज़ोर साथ दिया है।चंडीगढ़ की जनता इस राजनीतिक धोखे का ज़रूर करारा जवाब देगी और इस बार आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत से चुनेगी,” — जरनैल सिंह, इंचार्ज, आप चंडीगढ़

चित्र
चंडीगढ़, 29 जनवरी: आम आदमी पार्टी के कार्यालय सेक्टर-39, चंडीगढ़ में पार्टी के इंचार्ज जरनैल सिंह एवं अध्यक्ष सनी सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में एक बार फिर मेयर चुनाव हुए और भाजपा ने साज़िश रचकर कांग्रेस के खुले समर्थन से अपना मेयर बनवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का इतना लालच है कि वह सत्ता बनाए रखने के लिए तथाकथित विरोधी दलों से भी हाथ मिलाने से नहीं हिचकती। देश भर के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की अम्बरनाथ कॉरपोरेशन में भी भाजपा और कांग्रेस ने खुला गठजोड़ कर शिवसेना को हराया था। चंडीगढ़ वासियों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि 2021 के चुनावों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन भाजपा ने बार-बार साज़िशें रचकर जनता के जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कांग्रेस पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी भाजपा को समर्थन की ज़रूरत पड़ती है, कांग्रेस खुलकर उसके साथ खड़ी हो जाती है। ...