गोशाला कांड: आप का हमला ठंड का झूठा बहाना, 17 करोड़ की लूट! नई जांच या लीपापोती?

चंडीगढ़, 30 जनवरी: रायपुरकलां गोशाला में 60 से अधिक गोवंश की मौत पर आई आईसीएफएसएल व टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट से आम आदमी पार्टी (आप) नाराज। पार्टी ने 17 करोड़ के बजट के दुरुपयोग को छिपाने का आरोप लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की है।

विपक्ष के नेता व आप पार्षद जसविंदर कौर ने रिपोर्ट के ठंड को एकमात्र कारण बताने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अगर मौत का कारण ठंड थी, तो यह सिर्फ एक गोशाला में ही क्यों हुई? चंडीगढ़ में कई गोशालाएं हैं, खुले में आवारा गायें भी ठंड में थीं फिर अन्य जगहों पर मौतें क्यों नहीं?” मोहाली व पंचकूला में वैसी ही ठंड के बावजूद सामूहिक मौत न होने का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा, “यह हादसा सिर्फ रायपुरकलां तक सीमित क्यों रहा? प्रशासन जवाब दे।”
राज्य मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने उनका समर्थन करते हुए कहा, “हम इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं। सिर्फ ठंड बताकर प्रशासन जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। मामले की दोबारा निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच जरूरी है।” उन्होंने गोशाला प्रबंधन की विफलता, नगर निगम की लापरवाही व बजट दुरुपयोग का आरोप लगाया चारा की कमी, गंदगी व ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से गोवंश प्लास्टिक-कचरा खाने को मजबूर हुए।

आप की मांग है  उच्चस्तरीय पुनः जांच, सभी गोशालाओं व आवारा पशुओं की रिपोर्ट सार्वजनिक, 17 करोड़ बजट का फॉरेंसिक ऑडिट व दोषी अधिकारियों-प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई।

कौर ने चेतावनी दी, “दबाने की कोशिश की तो आप सड़क से सदन तक लड़ेगी। गोवंश की मौत पर लीपापोती नहीं, न्याय व जवाबदेही चाहिए।”

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान