पिंजौर में कोठी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 शातिर चोर 48 घंटे में गिरफ्तार,,,,,,लेपटॉप, कैश व घरेलु सामान बरामद कर तीनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेजा

पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट 

पंचकूला/ 29 जनवरी:- पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टॉफ की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते पिंजौर क्षेत्र में स्थित कोठी से हुई चोरी की वारदात को मात्र 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, घरेलू गैस सिलेंडर और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त की गई नकदी भी बरामद की है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 26 जनवरी को पंचकूला निवासी एक शिकायतकर्ता ने मढ़ावाला चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गांव खोखरा स्थित एक कोठी में फर्म है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 22 जनवरी को किसी कार्य से कोठी को ताला लगाकर बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर कोठी से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पिंजौर थाना में चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 जनवरी को तीन आरोपियों नितिन कुमार निवासी गांव पीपल घाटी, धीरज कुमार निवासी गांव रामपुर जंगी और अभिषेक उर्फ गुज्जर निवासी गांव बाड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, पांच घरेलू गैस सिलेंडर तथा बोरवेल की तारें बेचकर प्राप्त किए गए 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।
मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आज तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान