संदेश

डेराबस्सी से कांग्रेस टिकट को लेकर अटकी हैं दावेदारों की सांसे....

चित्र
शनाया चौहान: डेराबस्सी पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस जल्दी ही पंजाब की 117 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर सकती है, लेकिन जानकारी के मुताबिक कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है और जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के दिग्गज आपसी मनमुटाव में ही सारा वक्त बर्बाद कर रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों के दावेदारों के नाम पर ही कांग्रेस के बड़े नेताओं की आपसी सहमति नहीं बन पा रही , जिसकी वजह से उम्मीदवारों की सूची सामने आने में लगातार देर हो रही है।  वहीं अगर हलका डेराबस्सी की बात करें तो जहां अकाली दल से मौजूदा विधायक एनके शर्मा जोकि एक मजबूत और दिग्गज उम्मीदवार है, जिन्हें हराना लगभग हर पार्टी के लिए अभी तक सपना ही बना हुआ है क्योंकि लगातार हलका डेराबस्सी की जनता ने एनके शर्मा को ही विधायक के रूप में चुना है। इस बार भी एनके शर्मा ही अकाली दल से विधायक पद के उम्मीदवार हैं, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी से कुलजीत सिंह रंधावा को हलका डेराबस्सी के लिए टिकट मिल चुकी है, अगर बात की जाए डेराबस्सी में कांग्रेस की टिकट के लिए, तो लगभग 9 दावेदारों के नाम सामने आ ...

कंबल के मिलने से ठंड से बचने की मिली उम्मीद, चेहरे पर दिखाई दी खुशी

चित्र
शनाया चौहान: जीरकपुर  देश में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देख के और जनवरी में पड़ी कड़कड़ाती ठंड से लोगों के चेहरे से हंसी ही गायब हो गई थी । कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर लोगों में फिर से डर बन गया है । उसी के बीच वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने लोगों में ठंड से बचने के लिए जीरकपुर में जरूरतमंदों को कंबल बांटे | लोगों को कंबल मिलते ही लोग इतना खुश हुए कि उनकी खुशी उनके चेहरों पर दिखाई दे रही थी।  वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट कविता शेट्टी और जनरल सेक्रेटरी सुरभि गुप्ता ने बताया कि हमने कुछ दिन पहले जीरकपुर में कुछ जरूरतमंदों को ठंड से कांपते हुए देखा फिर हमारी वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि हम जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल बांट देंगे और जितनी सहायता हो सकेगी उतनी सहायता हम उनकी करेंगे | उन्होंने बताया कि जब हमने लोगों में कंबल बांटे तब लोगों के अंदर एक अलग सी खुशी देखने को मिली जैसे कि उन्हें ठंड से बचने के लिए एक उम्मीद दिख गई | जरूरतमंद लोगों ने भी वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन का धन्यवाद किया और बताया कि हमारे बच्चे ठं...

नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में स्वागत द्वार, जसवंतगढ सहित 9 गांवों में ज्ञानचंद गुप्ता ने किया शुभारंभ*

चित्र
शनाया चौहान :पंचकूला  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला शहर के साथ-साथ नगर निगम में पड़ने वाले गांवों में स्वागत द्वार बनाने की नई पहल की गई है। गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि शहरों की तर्ज पर गांवों का भी विकास हो। ज्ञानचंद गुप्ता जिला के गांव जसवंतगढ में स्वागत द्वार का उदघाटन करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोट, बिल्ला, खंगेसरा, नग्गल, सुखदर्शनपुर, नग्गल मोगीनंद, उपरली चैकी तथा गुमथला गांवों के भी स्वागत द्वार का उदघाटन किया।  स्वागत द्वारों के निर्माण पर कुल 80 लाख रूपए की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इन स्वागत द्वारों निर्माण से गांवों की सुंदरता बढेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम हर छोटे से छोटी समस्या का समाधान करने को तत्पर है तथा पिछले एक वर्ष में महापौर कुलभूषण गोयल व अन्य पार्षदों ने मिलकर एक नई शुरूआत की है, जिसके नतीजे आने वाले समय में देखने को मिलेंगे और स्वच्छता की दृष्टि से पंचकूला देश के टाॅप 10 शहरों में शामिल होगा।  इस अवसर पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, सयुक्त आ...

गद्दारों के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं: सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों

चित्र
शनाया चौहान: जीरकपुर गद्दारों के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता कांग्रेस को पास मजबूत नेता मौजूद है पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव बिल्कुल सर पर आ चुके हैं और ऐसे में पार्टियों में लगातार बदलाव होते नजर आ रहे हैं। कई बड़े-बड़े नेता अपनी पार्टियों को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थामने लगे हैं। जीरकपुर में बीते दिन सरपंच जसपाल ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर अकाली विधायक एन के शर्मा का हाथ थाम लिया। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे।  लेकिन कांग्रेस को ऐसे गद्दारों के चले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता ।कांग्रेस मजबूत पार्टी है, जिसे ऐसे गद्दारों की जरूरत नहीं है, यह शब्द कांग्रेस हलका इंचार्ज सरदार सिंह ढिल्लों ने कहे। उन्होंने कहा कि सरपंच जसपाल पहले से ही अकालीयों के लिए काम कर रहा था ।उसका अकाली दल में अब शामिल होना मात्र एक खानापूर्ति है ।सरदार दीपिंद सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस के पास मजबूत नेताओं की कड़ी है और इस कड़ी में टूटी हुई कड़ियां जोड़ने का शौक कांग्रेस को नहीं है । सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है और पंजाब की जनता कां...

पंचकूला विकास मंच द्वारा हेरा फेरी की जांच करवाने हेतु कमिश्नर से मुलाकात की गई

शनाया चौहान: पंचकूला विकास मंच द्वारा कुछ महीनों पहले उठाया गया था कोरोना से मरने वाले लोगों के दाह संस्कार के पैसों के गबन और हेराफेरी का मामला  पंचकूला :आज एक बार फिर से विकास मंच पंचकूला के कुछ सदस्य जिनमें विशाल महेष्वरी, विकास कपूर, देव राज शर्मा, नरेश नारंग, राकेश अग्रवाल  व अन्य सदस्य , नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर धर्मवीर सिंह से मिले और पंचकूला में कोरोना से मरे लोगों के दाह संस्कार करने वालों को मिलने वाले सरकारी पैसे में हेराफेरी कर CSI, ASI और दुसरे कुछ अपने खास लोगों के नाम डलवा कर पैसे गबन करने के बहुत बड़े गैरकानूनी काम पर पैसे की रिकवरी करने और कानूनी कारवाई करवाने के आर्डर करने के बारे में बातचीत की। विकास मंच के सदस्य लगातार इस बड़े गैरकानूनी काम पर कारवाई करने की मांग कर रहे हैं। कमिश्नर नगर निगम  धर्मवीर सिंह ने इसकी गहराई में जांच करवाने के लिए निगम के ज्वाइंट कमिश्नर विनेश को जिम्मेदारी दी थी। विनेश ने सभी से इसकी पुछताछ की और आखरी निष्कर्ष पर पहुंच कर निगम कमिश्नर को जांच रिपोर्ट सौंपी।  उस जांच रिपोर्ट पर ठोस कारवाई करने के लिए विकास मंच पंचकूल...