डेराबस्सी से कांग्रेस टिकट को लेकर अटकी हैं दावेदारों की सांसे....
शनाया चौहान: डेराबस्सी
पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस जल्दी ही पंजाब की 117 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर सकती है, लेकिन जानकारी के मुताबिक कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है और जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के दिग्गज आपसी मनमुटाव में ही सारा वक्त बर्बाद कर रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों के दावेदारों के नाम पर ही कांग्रेस के बड़े नेताओं की आपसी सहमति नहीं बन पा रही, जिसकी वजह से उम्मीदवारों की सूची सामने आने में लगातार देर हो रही है।
वहीं अगर हलका डेराबस्सी की बात करें तो जहां अकाली दल से मौजूदा विधायक एनके शर्मा जोकि एक मजबूत और दिग्गज उम्मीदवार है, जिन्हें हराना लगभग हर पार्टी के लिए अभी तक सपना ही बना हुआ है क्योंकि लगातार हलका डेराबस्सी की जनता ने एनके शर्मा को ही विधायक के रूप में चुना है। इस बार भी एनके शर्मा ही अकाली दल से विधायक पद के उम्मीदवार हैं, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी से कुलजीत सिंह रंधावा को हलका डेराबस्सी के लिए टिकट मिल चुकी है, अगर बात की जाए डेराबस्सी में कांग्रेस की टिकट के लिए, तो लगभग 9 दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन टिकट इंतजार खत्म नहीं हो रहा। जहां एक तरफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों जो कि कांग्रेस से मजबूत उम्मीदवार है। उन्हें एक बार फिर से टिकट देकर मौका दिया जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ अफवाहों का बाजार भी गर्म है कि सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लो की लगातार हार के बाद यह मौका किसी और दावेदार को भी दिया जा सकता है। फिलहाल कांग्रेस में खलबली मची हुई है और आंखें बिछाए कांग्रेस से एमएलए टिकट के दावेदार इंतजार कर रहे हैं कि यह सूची कब सामने आएगी। अब देखना यह है कि कांग्रेस हाईकमान डेराबस्सी से किस दावेदार को टिकट के काबिल समझता है। अभी तक सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के साथ-साथ जितने लोगों के दावेदारी सामने आई है, क्या उनमें से किसी पर टिकट देकर भरोसा जताया जाएगा, या फिर टिकट मिलने की कहानी में कोई नया ट्विस्ट आएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें