पंचकूला विकास मंच द्वारा हेरा फेरी की जांच करवाने हेतु कमिश्नर से मुलाकात की गई

शनाया चौहान: पंचकूला
विकास मंच द्वारा कुछ महीनों पहले उठाया गया था कोरोना से मरने वाले लोगों के दाह संस्कार के पैसों के गबन और हेराफेरी का मामला 

पंचकूला :आज एक बार फिर से विकास मंच पंचकूला के कुछ सदस्य जिनमें विशाल महेष्वरी, विकास कपूर, देव राज शर्मा, नरेश नारंग, राकेश अग्रवाल  व अन्य सदस्य , नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर धर्मवीर सिंह से मिले और पंचकूला में कोरोना से मरे लोगों के दाह संस्कार करने वालों को मिलने वाले सरकारी पैसे में हेराफेरी कर CSI, ASI और दुसरे कुछ अपने खास लोगों के नाम डलवा कर पैसे गबन करने के बहुत बड़े गैरकानूनी काम पर पैसे की रिकवरी करने और कानूनी कारवाई करवाने के आर्डर करने के बारे में बातचीत की।
विकास मंच के सदस्य लगातार इस बड़े गैरकानूनी काम पर कारवाई करने की मांग कर रहे हैं। कमिश्नर नगर निगम  धर्मवीर सिंह ने इसकी गहराई में जांच करवाने के लिए निगम के ज्वाइंट कमिश्नर विनेश को जिम्मेदारी दी थी। विनेश ने सभी से इसकी पुछताछ की और आखरी निष्कर्ष पर पहुंच कर निगम कमिश्नर को जांच रिपोर्ट सौंपी। 
उस जांच रिपोर्ट पर ठोस कारवाई करने के लिए विकास मंच पंचकूला के सदस्य सोमवार को भी कमिश्नर धर्मवीर सिंह से मिले थे।तब दो दिनों में कारवाई करने का आश्वासन दिया गया था।उसी के लिए आज जब विकास मंच के सदस्य कमिश्नर से मिले तो उन्होंने कहा फाइल पर मैंने ग़लत दिए पैसे कि पुरी रिकवरी के आर्डर कर दिए हैं और लैटर टाइप होने के बाद एक कापी विकास मंच को भी दे दी जाएगी। विकास मंच के सदस्यों ने कहा की सरकारी पैसे के गबन करने का मामला है, तो कानूनी कारवाई के भी आर्डर करें।उस पर कमिश्नर ने पूरा-पूरा आश्वासन दिया है कि पैसे की रिकवरी के बाद कानूनी कारवाई भी की जाएगी।
विकास मंच इसके लिए भी कार्यवाही की मांग करता रहेगा, जब तक गैरकानूनी काम करने वालों और करवाने वालों पर मुक़दमा रजिस्टर नहीं करवाया जाता है।
 देवराज शर्मा ने कहा कि यह सब एक तो सरकारी पैसा है, जो पता नहीं कितने लोगों के द्वारा मिलजूल कर हेराफेरी से हड़पने की कोशिशें और उसके बाद कुछ जिम्मेदार लोगों के ऐसे ब्यान की कुछ गड़बड़ी नहीं हुई है उनकी काम करने की सोच जो निगम के लिए सही नहीं है , दर्शाती है बागड़ोर सही हाथों में नहीं है।

पंचकूला मेयर से भी पंचकूला के लोगों को यही उम्मीद है आगे से सच और झूठ में सच्चाई जानते हुए कार्य करेंगे।
इसी तरह से दुसरे घोटाले के मुद्दे जो 11 फोगिंग मशीनों की जरूरत नहीं होते ख़रीद और बहुत ही बढे हुए रेटों पर खरीदने का है, उस पर भी कमिश्नर ने कहा मैंने पेमेंट रोक दी है, इसकी जांच भी करवाई जाएगी।
विकास मंच पंचकूला के सदस्यों ने कमिश्नर को बताया कि हमने आज तक जिन भी मुद्दों में गड़बड़ी थी आवाज़ उठाई उसमे गड़बड़ी पाई गई है। बहुतों में जांच और कुछ एक्शन हुआ। हम लगातार हर उस मुद्दे को उठाते रहेंगे जिसमे कुछ भी गड़बड़ी दिखाई देती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*