कंबल के मिलने से ठंड से बचने की मिली उम्मीद, चेहरे पर दिखाई दी खुशी
शनाया चौहान: जीरकपुर
देश में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देख के और जनवरी में पड़ी कड़कड़ाती ठंड से लोगों के चेहरे से हंसी ही गायब हो गई थी । कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर लोगों में फिर से डर बन गया है । उसी के बीच वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने लोगों में ठंड से बचने के लिए जीरकपुर में जरूरतमंदों को कंबल बांटे | लोगों को कंबल मिलते ही लोग इतना खुश हुए कि उनकी खुशी उनके चेहरों पर दिखाई दे रही थी।
वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट कविता शेट्टी और जनरल सेक्रेटरी सुरभि गुप्ता ने बताया कि हमने कुछ दिन पहले जीरकपुर में कुछ जरूरतमंदों को ठंड से कांपते हुए देखा फिर हमारी वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि हम जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल बांट देंगे और जितनी सहायता हो सकेगी उतनी सहायता हम उनकी करेंगे | उन्होंने बताया कि जब हमने लोगों में कंबल बांटे तब लोगों के अंदर एक अलग सी खुशी देखने को मिली जैसे कि उन्हें ठंड से बचने के लिए एक उम्मीद दिख गई | जरूरतमंद लोगों ने भी वीआईपी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन का धन्यवाद किया और बताया कि हमारे बच्चे ठंड से काम कांप पर रहे थे। आपने ठंड से बचने में हमारी मदद की है जनरल सेक्रेटरी सुरभि गुप्ता ने बताया कि हमारी एसोसिएशन लोगों की सहायता करती रहती है । हमने कोरोना के समय मे बी जरूरतमंदों की मदद की और हम ऐसे ही कार्य करते रहेंगे और उन्होंने लोगों से भी यह अपील की है कि जो लोग मदद कर सकते हैं वह जरूरतमंदों की मदद जरूर करें क्योंकि इस मुश्किल वक्त में हमें सबको साथ लेकर चलना है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें