संदेश

स्वास्थ्य विभाग एवं भारत विकास परिषद ने मनाया नो तंबाकू दिवस

चित्र
डेरा बस्सी कॉलेज  मार्ग पर स्थित आर के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डेराबस्सी के विद्यार्थियों ने आज नो तंबाकू दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग पंजाब एवं भारत विकास परिषद विवेकानंद के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में चार्ट मेकिंग कंपटीशन में भाग लिया । इस जागरूकता अभियान में पाठशाला के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त पूजा कक्षा दसवीं, दूसरा स्थान शिवांश वर्मा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सरताज को विशेष सम्मान के साथ-साथ अन्य सभी प्रतिभागियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया ।  स्थानीय सिविल अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह भारत एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारी सदस्यों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया । पोस्टर मेकिंग के साथ-साथ विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के विषय पर अपने विचार भी प्रकट किए । इस अवसर पर समाज सेवी रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी, स्कूल प्रबंधक हितेश कटयाल ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति समाज विषय पर जानकारी प्रदान की और इससे बचने के उपाय भी बताए । आज के कार्यक्रम में भ...

भगवान परशुराम भवन में किया संत यात्री निवास का निर्माण

चित्र
डेराबस्सी में सरस्वती विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए भगवत दर्शन करने और अपने दुख सुख के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बने एकमात्र सामुदायिक स्थल भगवान परशुराम भवन गली नंबर 5 सरस्वती विहार डेराबस्सी में ब्राह्मण सभा 359 के द्वारा "संत निवास"के लिए कमरों का निर्माण किया जा रहा है ! अभी तक हो चुके कार्य की प्रगति को देखने के लिए ब्राह्मण सभा के सभी वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में समाजसेवी भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने भी मंदिर में  पधार कर भजन कीर्तन श्रवण किया एवं यहां चल रहे निर्माण कार्य के लिए अपनी तरफ से सीमेंट के 40 थैली देने की घोषणा की ! उन्होंने सभा के प्रधान रविन्द्र वैष्णव एवं उपस्थित सर्वश्रेष्ठ आदरणीय मास्टर महेश चंद शर्मा, मास्टर हरबंस लाल शर्मा, सुशील व्यास,राकेश अचिंत, अशोक व्यास, दिनेश वैष्णव, नरेंद्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा, प्रिंसिपल प्रीतम दास शर्मा, सतपाल अत्री, योगेश अत्री, रमेश शर्मा, बृजेश मोदगिल, पुष्पिंदर मेहता, एडवोकेट राकेश बैरागी, आशीष अचिंत, महिला मंडली प्रमुख माता सुशीला राजपूत , सुनीता शर्मा सहित सभी सदस्यों को एवं कालोनी...

चंडीगढ़ कैट ने की कार्यकारिणी घोषित, हरीश गर्ग पुनः बने अध्यक्ष

चित्र
आज कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर कर के नई कार्यकारिणी का गठन  दिल्ली से कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं चंडीगढ़ के प्रभारी श्री सुमित अग्रवाल जी की देखरेख में होटल राजश्री में हुआ, जिस में चंडीगढ़ टीम कैट द्वारा व्यापारियों के लम्बित मामलों पर भी चर्चा हुई ओर सुमित अग्रवाल जी ने टीम कैट को दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री कैट,एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल,  जी से बात कर के जिस भी मंत्रालय का विषय हुआ उस के मंत्री से मिल कर सभी मुद्दों का एक समय सीमा में हल करवाने का वायदा किया। नई कार्यकारिणी में कैट ने फ़िर से हरीश गर्ग में  विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष बनाया गया है और प्रेम कौशिक को सलाहकार बनाया गया है  महासचिव भीम सेन के साथ साथ पवन गर्ग, राजकुमार सिंगला, श्रीराम जायसवाल, हरिशंकर मिश्रा, रमेश दुग्गल,नरेश कुमार,को उपाध्यक्ष बनाया गया है, नीरज गोयल, उमेश गुप्ता, कैलाश गर्ग, बजरंग अग्रवाल,अशोक जी को सचिव बनाया गया है। मनमोहन गोयल,एवं  मुकेश गर्ग को संयुक्त सचिव, एवं अजय...

विश्वकर्मा सेवा सोसाइटी, लोहगढ़ द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 4 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न

चित्र
दिनांक: 22 अक्टूबर 2025 स्थान: लोहगढ़, ज़िरकपुर विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विश्वकर्मा सेवा सोसाइटी, लोहगढ़ की ओर से आज एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की गई। सोसाइटी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की चार कन्याओं के विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात चारों कन्याओं के विवाह संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुए। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएँ और आशीर्वाद प्रदान किए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे — नौनिहाल सिंह सोढी, भूपेन्द्र सिंह वालिया, पार्षद जयपाल सिंह, वरिंदर पाल, गुरमीत सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदीप सिंह, अजब सिंह, हरमेश सिंह, संतोष शास्त्री, सतबीर सिंह एवं संत सिंह धीमान। सभी अतिथियों ने विश्वकर्मा सेवा सोसाइटी, लोहगढ़ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हैं। सोसाइटी के पदाधि...

भगवान विष्वकर्मा पूजा महोत्सव में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा — मजदूरों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: संजय टंडन

चित्र
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर। कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन द्वारा सेक्टर-44 में तथा मजदूर सेवा समिति द्वारा सेक्टर-40 लेबर चौक पर भगवान विष्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं विष्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान विष्वकर्मा जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भगवान विष्वकर्मा जी को सृष्टि के प्रथम अभियंता और निर्माण के देवता के रूप में पूजनीय माना जाता है। उन्होंने सम्पूर्ण ब्रह्मांड, देवताओं के अस्त्र-शस्त्र और अनेकों अद्भुत यंत्रों का निर्माण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान विष्वकर्मा जी की प्रेरणा से श्रमिक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लेबर वेलफेयर योजन...

*₹5.40 लाख करोड़ के वस्तु व्यापार और ₹65 हज़ार करोड़ की सेवा क्षेत्र की रिकॉर्डतोड़ दिवाली बिक्री ने भारत की आर्थिक शक्ति और स्वदेशी भावना को प्रदर्शित किया* : कैट

चित्र
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने अपनी रिसर्च शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा किए गए एक  सर्वेक्षण के आधार पर देशभर के 60 प्रमुख वितरण केंद्रों — जिनमें सभी राज्यों की राजधानियाँ एवं टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं — पर आधारित विस्तृत “दिवाली त्यौहार बिक्री 2025 पर रिसर्च रिपोर्ट” जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष दिवाली पर देशभर में कुल बिक्री ₹6.05 लाख करोड़ तक पहुँची, जिसमें ₹5.40 लाख करोड़ का वस्तु व्यापार और ₹65 हज़ार करोड़ का सेवा व्यापार शामिल है — जो अब तक का देश के व्यापार इतिहास का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार है। कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स , (कैट ) चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीएसटी दरों में राहत और स्वदेशी अपनाने के “मजबूत ब्रांड एंबेसडर” के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को अभूतपूर्व रूप से प्रेरित किया है। गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का “वोकल फॉर लोकल” और “स्वदेशी दिवाली” का आह्वान जनता के बीच गहराई से गूँजा...

दीपों का पर्व केवल घरों को नहीं, दिलों को भी रोशन करने का संदेश देता है — प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा

चित्र
चंडीगढ़। दीपावली का पर्व केवल घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दिलों में प्रकाश फैलाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रतीक है। इसी भावना के साथ आज प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ की टीम ने ब्लाइंड इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ का दौरा किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला, स्टेट महामंत्री रामबीर भट्टी, संजीव राणा, मंडल अध्यक्ष वरिंदर जेडी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा टीम ने संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा निर्मित सुंदर मोमबत्तियाँ खरीदीं। ये मोमबत्तियाँ न केवल दीपावली के अवसर पर घरों में उजाला फैलाने का माध्यम हैं, बल्कि इन विशेष विद्यार्थियों के हुनर, आत्मनिर्भरता और जीवटता का प्रतीक भी हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें म्यूज़िकल इक्विपमेंट्स (संगीत उपकरण) भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की रचनात्मकता और जिजीविषा वास्तव में प्रेरणादायक है। हमें इनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना चाहिए और समाज ...