भगवान परशुराम भवन में किया संत यात्री निवास का निर्माण
डेराबस्सी में सरस्वती विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए भगवत दर्शन करने और अपने दुख सुख के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बने एकमात्र सामुदायिक स्थल भगवान परशुराम भवन गली नंबर 5 सरस्वती विहार डेराबस्सी में ब्राह्मण सभा 359 के द्वारा "संत निवास"के लिए कमरों का निर्माण किया जा रहा है ! अभी तक हो चुके कार्य की प्रगति को देखने के लिए ब्राह्मण सभा के सभी वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में समाजसेवी भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने भी मंदिर में पधार कर भजन कीर्तन श्रवण किया एवं यहां चल रहे निर्माण कार्य के लिए अपनी तरफ से सीमेंट के 40 थैली देने की घोषणा की !
उन्होंने सभा के प्रधान रविन्द्र वैष्णव एवं उपस्थित सर्वश्रेष्ठ आदरणीय मास्टर महेश चंद शर्मा, मास्टर हरबंस लाल शर्मा, सुशील व्यास,राकेश अचिंत, अशोक व्यास, दिनेश वैष्णव, नरेंद्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा, प्रिंसिपल प्रीतम दास शर्मा, सतपाल अत्री, योगेश अत्री, रमेश शर्मा, बृजेश मोदगिल, पुष्पिंदर मेहता, एडवोकेट राकेश बैरागी, आशीष अचिंत, महिला मंडली प्रमुख माता सुशीला राजपूत , सुनीता शर्मा सहित सभी सदस्यों को एवं कालोनी निवासियों को और भी संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें