स्वास्थ्य विभाग एवं भारत विकास परिषद ने मनाया नो तंबाकू दिवस


डेरा बस्सी कॉलेज  मार्ग पर स्थित आर के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डेराबस्सी के विद्यार्थियों ने आज नो तंबाकू दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग पंजाब एवं भारत विकास परिषद विवेकानंद के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में चार्ट मेकिंग कंपटीशन में भाग लिया । इस जागरूकता अभियान में पाठशाला के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त पूजा कक्षा दसवीं, दूसरा स्थान शिवांश वर्मा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सरताज को विशेष सम्मान के साथ-साथ अन्य सभी प्रतिभागियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया । 
स्थानीय सिविल अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह भारत एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारी सदस्यों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया । पोस्टर मेकिंग के साथ-साथ विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के विषय पर अपने विचार भी प्रकट किए । इस अवसर पर समाज सेवी रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी, स्कूल प्रबंधक हितेश कटयाल ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति समाज विषय पर जानकारी प्रदान की और इससे बचने के उपाय भी बताए । आज के कार्यक्रम में भारत विकास परिषद विवेकानंद के प्रमुख बरखाराम, महासचिव उपेश बंसल के द्वारा भेजे गए सदस्य एस के त्यागी, शुभम जैन, दिनेश वैष्णव, पूनम, जयप्रकाश धीमान भी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*