नारी शक्ति का अपमान करने वालों को महिलाएं देंगी करारा जवाब : CAIT चंडीगढ़



कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि देश की नारी शक्ति का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ संकीर्ण सोच वाली विपक्षी पार्टियों द्वारा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के प्रयास निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
 गर्ग ने कहा कि भारत वह देश है जहां नारी को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल महिलाओं के प्रति नकारात्मक और अपमानजनक दृष्टिकोण रखते हैं, जो उनकी मानसिकता को उजागर करता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाएं केवल रसोई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण बोध है—चाहे वह विधानसभा हो या लोकसभा। आज की नारी घर की सीमाओं से आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं निर्णायक भूमिका निभा रही है।
 गर्ग ने कहा कि स्कूल से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक, घर से लेकर हिमालय की ऊंची चोटियों तक, बीमारी से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक—ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की समझ, भागीदारी और योगदान न हो।

उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं से जुड़ा यह महत्वपूर्ण विधेयक समय रहते पारित हो गया होता, तो भारत की प्रगति नई ऊंचाइयों को छू चुकी होती। किंतु महिला विरोधी मानसिकता के कारण इसे लंबे समय तक रोके रखा गया।
 गर्ग ने कहा कि अब देश की महिलाएं इस मानसिकता को भली-भांति समझ चुकी हैं और वे अपने आत्मबल व संकल्प के आधार पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने देश की महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शक्ति को पहचानें और लोकतांत्रिक माध्यमों से ऐसे तत्वों को करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल मतदाता नहीं हैं, बल्कि देश की प्रगति और भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हम सभी की जिम्मेदारी है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान