“पतंजलि योग संगठन डेरा बस्सी ने मनाया भारतीय नववर्ष – नवसंवत 2083”

डेरा बस्सी से एक सकारात्मक और आध्यात्मिक खबर सामने आई है, जहां पतंजलि योग संगठन द्वारा भारतीय नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और विक्रम नवसंवत 2083 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह कार्यक्रम गोल्डन पॉम सोसायटी, मुबारिकपुर के पार्क में आयोजित किया गया, जहां प्रतिदिन चलने वाली सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक की योग कक्षा के दौरान इस विशेष पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे योगाभ्यास से हुई, जो 6:30 बजे तक चला। इसके पश्चात 6:30 से 7:00 बजे तक सनातन वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस दौरान मंगलाचरण गाए गए, भगवान की आरती की गई और सभी उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
इस पावन अवसर पर कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे— जिला प्रभारी दीपिका शर्मा जी,
राजेश शर्मा ,
दीपक शर्मा 
धर्मेन्द्र ठाकुर
जोगिन्द्र सिंह
श्री राम
शंकर लाल ,
रवि वर्मा 
मणी नायर 
इकबाल राणा ,
यज्ञविन्द्र प्रताप सिंह ,
धनंजय ,
परवीन कुमारी  (योग शिक्षिका),
तथा रविन्द्र पाल शर्मा , जो राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, पंजाब के उपाध्यक्ष हैं।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में योग साधक भाई-बहनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और एक-दूसरे को नववर्ष, नवसंवत और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और योग का संदेश देता है, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है।

“डेरा बस्सी से यह रिपोर्ट… सकारात्मक ऊर्जा और संस्कृति की एक खूबसूरत झलक।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान