एससीबीसी मोर्चे पर पुलवामा के शहीदों को नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पितदेश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे बहादुर जवानों की शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम : प्रधान कुंभड़ा
मोहाली, 14 फरवरी:
एससीबीसी महापंचायत पंजाब द्वारा मोहाली फेज़-7 की लाइटों पर चल रहे मोर्चे पर आज मोर्चा नेताओं ने उन शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और देश व देशवासियों की सुरक्षा की।
मोर्चा प्रधान बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 को हुए हमले में हमारे देश के जवानों ने दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश और देशवासियों की रक्षा की। हमें आज के दिन उन वीर जवानों को अवश्य याद करना चाहिए। हमारे सभी मोर्चा नेताओं की ओर से उन शहीदों को कोटि-कोटि प्रणाम।
उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में हमारे युवा लड़के-लड़कियों को वैलेंटाइन डे तो याद है, लेकिन इन शहीदों की शहादत का दिन याद नहीं रहता। आइए, हम सब मिलकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनकी दी हुई कुर्बानी को स्मरण करें।
इस अवसर पर करम सिंह कुरड़ी, हरनेक सिंह मलोआ, मास्टर बनवारी लाल, करमजीत सिंह आहनखेड़ी, बब्बल चोपड़ा, दर्शन सिंह राठी, बलविंदर सिंह नंबरदार सहित अन्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें