*चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, विभिन्न वार्डों से अनेक साथियों ने थामा पार्टी का दामन*



चंडीगढ़, दिनांक ___ :12/02/2026


आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह, सह-प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया एवं प्रधान विजय पाल की उपस्थिति में विभिन्न वार्डों से आए साथियों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी नेतृत्व ने कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को निरंतर जनसमर्थन मिल रहा है। वार्ड नंबर 33 (बुड़ैल), वार्ड नंबर 8 (मौली जागरां) और वार्ड नंबर 31 (कजहेरी) से अनेक सम्मानित साथियों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

वार्ड नंबर 33 (बुड़ैल) से शामिल होने वाले साथी:

इंदरप्रीत सिंह, सतिंदर सिंह, एरजतिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रामनदीप सिंह, महिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, आकाश सैनी, हरमीत सिंह, अजय एवं अवि लवप्रीत सिंह।

वार्ड नंबर 8 (मौली जागरां) – टीम सोहन सिंह द्वारा नई जॉइनिंग:

कमलजीत सिंह, दलवीर सिंह, पृथी सिंह, संत राम, गुरतेज सिंह, हरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह एवं चरणजीत सिंह।

वार्ड नंबर 31 (कजहेरी) से शामिल होने वाले साथी:

अरमान, जाहीन, विशाल, सुखदीप, प्रिंस, विशाल, मीनाक्षी, रेखा, राज कुमार काला, राम चंदर एवं एडवोकेट मंदीप कालेर।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने कहा कि यह जॉइनिंग केवल औपचारिक सदस्यता नहीं, बल्कि चंडीगढ़ की जनता का भाजपा के कुशासन के खिलाफ स्पष्ट संदेश है। लोग अब पारदर्शी, ईमानदार और जनहित की राजनीति चाहते हैं, और आम आदमी पार्टी पर उनका भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, पानी, बिजली और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर ठोस काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा चंडीगढ़ में सकारात्मक बदलाव की मुहिम को नई ऊर्जा मिलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान