आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने चुनावी तैयारी तेज़ की, मनीष सिसोदिया के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का स्पष्ट रोडमैप तय




चंडीगढ़, आज आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ की कोर टीम की आज पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय मनीष सिसोदिया जी के साथ एक निर्णायक और रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंडीगढ़ प्रभारी जरनेल सिंह, सह प्रभारी सनी सिंह अहलुवालिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक पूरी तरह मज़बूत करने, कार्यकर्ताओं को ज़मीनी लड़ाई के लिए तैयार करने और आने वाले चुनावों की स्पष्ट, समयबद्ध और परिणाम उन्मुख रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में साफ संदेश दिया गया कि आम आदमी पार्टी अब चंडीगढ़ में ढीली संगठनात्मक संरचना नहीं, बल्कि फील्ड रेडी, एक्टिव और जवाबदेह संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। हर वार्ड, हर बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने और जनता के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने का फैसला लिया गया।

आदरणीय मनीष सिसोदिया जी ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता अब खोखले वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है और आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो ईमानदार, जवाबदेह और जन हितैषी शासन दे सकती है।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में सत्ता के अहंकार और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत और पूरी तैयारी के साथ जनता की आवाज़ बनेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान