संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होली: रंगों के साथ उम्मीद, समानता और बदलाव का संदेश— Subhash Sharma, Aam Aadmi Party

चित्र
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समानता का प्रतीक है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जैसे रंग एक-दूसरे में घुलकर सुंदरता बढ़ाते हैं, वैसे ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। होली का संदेश है—नफरत को मिटाकर विश्वास के रंग भरना, भेदभाव को छोड़कर एकता को अपनाना। आज जब देश महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, तब होली हमें एक नई शुरुआत की प्रेरणा देती है। यह त्योहार सिखाता है कि बदलाव की शुरुआत हमारे भीतर से होती है। अगर सोच साफ हो, नीयत ईमानदार हो और उद्देश्य जनकल्याण का हो, तो व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। आम आदमी पार्टी की राजनीति का मूल आधार यही है—ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा। आम आदमी पार्टी ने यह साबित किया है कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनता के जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम हो सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम कर यह दिखाया है कि नीतियां अगर सही हों, तो उनका असर सीधे आम ना...

सत्य की जीत! सेक्टर 39 स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न

चित्र
आज चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 39 स्थित पार्टी कार्यालय में ऐतिहासिक फैसले का जश्न धूमधाम से मनाया। दिल्ली की अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में बरी किए जाने के बाद कार्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर गया। चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच लड्डू वितरित किए। सैकड़ों कार्यकर्ता सेक्टर 39 कार्यालय में एकत्रित हुए और “सत्य की जीत!” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। आज सभी वार्डों में ढोल बजाकर सच्चाई की जीत का जश्न मनाया गया। यह उत्सव चंडीगढ़ के हर निवासी तक बीजेपी द्वारा ई डी, सीबीआई, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का संदेश पहुंचाने के लिए था। ईमानदार विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए झूठे केसों में गिरफ्तार कर अत्याचार करने की साजिश अब बेनकाब हो गई है। मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने कहा, “यह फैसला सच्चाई और ईमानदारी की ऐतिहासिक जीत है। आ...

*ਥਾਣਾ ਮੁੱਲਾਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਇੱਕ ਪੀੜਤ ਨੂੰ ਪਾਲਤੂ ਕੁੱਤੇ ਵੱਲੋਂ ਕੱਟੇ ਜਾਣ ਤੇ ਕੁੱਤੇ ਦੇ ਮਾਲਕ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਆਨਾਕਾਨੀ*. *ਪੀੜਤ ਖਾ ਰਿਹਾ ਦਰ ਦਰ ਦੀਆਂ ਠੋਕਰਾਂ, ਐਸ ਸੀ ਬੀਸੀ ਮੋਰਚੇ ਤੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਲਗਾਈ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ*. *ਮੋਰਚਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁੰਭੜਾ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਜਲਦ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਹੋਈ ਤਾਂ ਕਰਾਂਗੇ ਥਾਣੇ ਦਾ ਘਿਰਾਉ*

चित्र
ਮੋਹਾਲੀ, 27 ਫਰਵਰੀ: ਐਸ ਸੀ ਬੀਸੀ ਮਹਾ ਪੰਚਾਇਤ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਸ 7 ਦੀਆਂ ਲਾਈਟਾਂ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਐਸ ਸੀ ਬੀਸੀ ਮੋਰਚੇ ਤੇ ਅੱਜ ਇੱਕ ਅਨੋਖਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਇੱਕ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕੁੰਭੜਾ ਨਾਅ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਪੈਂਤਪੁਰ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਪਾਲਤੂ ਕੁੱਤੇ ਨੇ ਕੱਟ ਲਿਆ ਤੇ ਉਹ ਕਰੀਬ ਢਾਈ ਮਹੀਨਾ ਇਲਾਜ ਅਧੀਨ ਰਹੇ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਦੋਂ ਜਸਵੀਰ ਨੇ ਸਬੰਧਤ ਥਾਣਾ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਜਾ ਕੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਏਐਸਆਈ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਨੂੰ ਮੰਨਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰੀ ਹੁੰਦਿਆਂ ਕੋਈ ਉਚਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਮਤਲਬ ਪੀੜਿਤ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਦਰਖਾਸਤ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ, ਪੀੜਤ ਥਾਣੇ ਦੇ ਚੱਕਰ ਕੱਟ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੁੱਤੇ ਦੇ ਮਾਲਕ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਬਬਲੂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਸੈਕਟਰ 19 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਰੀਬ ਢਾਈ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਪੀੜਤ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਕਾਜ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ ਤੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਅਧੀਨ ਹੈ। ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਕੱਲ ਮਿਤੀ 26 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਪੀੜਤ ਦੇ ਪਿਤਾ ਸ.  ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਕੁਝ ਮੋਹਤਬਾਰ ਬੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਥਾਣੇ ਮੁੱਲਾਪੁਰ ਗਰੀਬ ਦਾਸ ਗਏ ਤਾਂ ਕੁੱਤੇ ਤੇ ਮਾਲਕਾਂ ਨੇ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਝਗੜਾ ਕੀਤਾ। ਏਐਸਆਈ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ...

5.65 लाख रुपये में ऑल-न्यू ग्रेवाइट लॉन्च: निसान की ‘बोल्ड इंडिया रीसर्जेंस’ की शुरुआत, एम.के. भाटिया रहे मुख्य अतिथि

चित्र
चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत पर ऑल-न्यू ग्रेवाइट लॉन्च कर भारत में अपने “बोल्ड इंडिया रीसर्जेंस” अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जाने-माने एंटरप्रेन्योर एम.के. भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में पेश की गई ग्रेवाइट को “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया” विजन के तहत तैयार किया गया है। कंपनी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा कि भारत निसान की वैश्विक रणनीति के केंद्र में है और ग्रेवाइट कंपनी के सतत विकास के नए चरण की शुरुआत है। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने बताया कि यह मॉडल भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ग्रेवाइट में 2 से 7 सीटिंग कॉन्फिगरेशन, 625 लीटर तक का बूट स्पेस और प्रीमियम मॉड्यूलर इंटीरियर दिया गया है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट सहित 30 से अधिक स्टैंडर्ड फीचर्स शामिल हैं। टेक्नोलॉजी के तौर पर व...

ओलंपियन कुलदीप सिंह भोगल‘दीपी’ सिखलेंस:सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी आत्मकथा लॉन्च करने पहुंचे चंडीगढ़

चित्र
चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026 ( ): सिख़लेंस : सिख आर्ट्स एंड & फ़िल्म फेस्टिवल 2026 के आयोजकों ने महान ओलंपिक फील्ड हॉकी खिलाड़ी कुलदीप सिंह  भोगल , जिन्हें स्नेहपूर्वक “दीपी” के नाम से जाना जाता है, के चंडीगढ़ आगमन की घोषणा की है। खेल जगत की एक ऐतिहासिक शख्सियत, कुलदीप सिंह भोगल‘दीपी’ ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में युगांडा का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उनका शानदार करियर एक प्रतिष्ठित कोच के रूप में आगे बढ़ा, जहां उन्होंने अमेरिका और कनाडा की राष्ट्रीय हॉकी टीमों के साथ-साथ ब्रिटिश एयरवेज टीम को भी प्रशिक्षित किया। वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में निवास कर रहे दीपी, सिक्हलेंस: सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल के भारत में 7वें संस्करण की शोभा बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम शनिवार, 28 फरवरी 2026 को टैगोर थिएटर में आयोजित होगा। आज सुबह कुलदीप सिंह भोगल‘दीपी’ ने भारत में सिखलेंस के संरक्षकों और मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की और अपने प्रेरणादायक जीवन सफर के अनुभव साझा किए। उनकी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण उनकी आत्मकथा द लेजेंड ऑफ़ 1972: लाइफ , हाकी, एंड बियोंड क...

*सेक्टर 56, वार्ड नंबर 29 में भव्य जन-कल्याण सेवा शिविर, लगभग 900 नागरिकों ने उठाया लाभ*

चित्र
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के अंतर्गत सेक्टर 56, वार्ड नंबर 29 में दो दिवसीय भव्य जन-कल्याण सेवा शिविर का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। यह शिविर चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल रहीं और आईटी सेल से मदन ने तकनीकी एवं व्यवस्थागत सहयोग प्रदान किया। जिला अध्यक्ष रेखा सूद, युवा मोर्चा महामंत्री प्रिय पासवान, राजेश पासवान तथा मंडल की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह शिविर आमजन को केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 900 से अधिक लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर स्थल पर सुबह से ही नागरिकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो इस पहल के प्रति लोगों के विश्वास और उत्साह को दर्शाती हैं। कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ...

13 एग्जीबिशन में 1000 विरसाती वस्तुएं देखने को मिलेंगी -ओजस्वी शर्मा

चित्र
चंडीगढ़ में 28 फरवरी को होगा ‘सिखलेंस: सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का भव्य आगाज़ - एंट्री फ्री  6 देशों की 25 फ़िल्मों में यू के के ऐस्टिन मार्टिन पर आधारित डाक्यूमेंट्री कार्फ्टिंग लीगेसी भी शामिल  चंडीगढ़। सिखलेंस:सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ अपनी 25वीं वैश्विक वर्षगांठ और भारत में 7वें वर्ष के साथ एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया है। वर्ष 2026 की वैश्विक यात्रा की शुरुआत 28 फरवरी, शनिवार को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर से होगी। यह एक दिवसीय आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा। सिखलेंस के इंडिया हेड ओजस्वी शर्मा के मुताबिक़ इस वर्ष पहली बार अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम से सिखलेंस के अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल निदेशक एक साथ भारत में उपस्थित रहेंगे। यह वैश्विक संगम सिख-केंद्रित सिनेमा और कला के नए आयाम स्थापित करेगा तथा उभरते फिल्मकारों और कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। फेस्टिवल के प्रमुख आकर्षणों में यूके निर्मित डॉक्यूमेंट्री “क्राफ्टिंग लेगेसी” का भारत में विशेष प्रदर्शन शामिल है, जो एस्टन मार्टिन के लीड इंजीनियर...

व्यापार जगत ने वरिष्ठ उद्योगपति संदीप गिलहोत्रा के निधन पर जताया शोक; 22 फरवरी को होगा भोग

चित्र
चंडीगढ़: शहर सहित पूरे व्यापारिक जगत में वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप गिलहोत्रा के निधन पर शोक की लहर है। वह करण गिल्होत्रा , चेयरमैन, पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(पंजाब) तथा प्लक्षा यूनिवर्सिटी के संस्थापक के पिता थे। संदीप गिलहोत्रा फ़ाज़िल्का के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और राज्य भर में व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्रों में सम्मानित नाम थे। अपनी ईमानदारी, विनम्रता और प्रगतिशील सोच के लिए प्रसिद्ध गिलहोत्रा ने स्थानीय उद्योग को सशक्त बनाने तथा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कल्याण पहलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से परिवार, मित्रों और समूचे व्यापारिक समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय संदीप गिलहोत्रा की आत्मा की शांति के लिए भोग समारोह 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे फाजिल्का में आयोजित किया जाएगा, जहां परिजन, शुभचिंतक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता तथा व्यापारिक जगत के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

22 फरवरी को पंचकूला गोल्फ लीग सीजन-2 का फाइनल: टी बर्ड्स और शिवालिक स्विंगर्स के बीच रोमांचक मुकाबला

चित्र
पंचकूला: पंचकूला गोल्फ लीग सीज़न 2 के दूसरे संस्करण के सेमीफाइनल मुकाबलों में मैच प्ले के हर रंग देखने को मिले। Panchkula Golf Course में खेले गए इन मुकाबलों के बाद अब फाइनल में टी बर्ड्स और शिवालिक स्विंगर्स आमने-सामने होंगे। फाइनल 22 फरवरी को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में गोल्फिंग ईगल्स और टी बर्ड्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आधे चरण तक मैच पूरी तरह संतुलित रहा, लेकिन अंतिम चरण में टी बर्ड्स के खिलाड़ियों ने शानदार और जुझारू खेल दिखाते हुए बढ़त बना ली और जीत अपने नाम कर ली। दो सिंगल्स मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की। जबकि पांच डबल्स मैचों में टी बर्ड्स ने तीन जीते, एक मुकाबला बराबरी पर छूटा और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सिंगल्स मुकाबलों में खासा रोमांच रहा। गोल्फिंग ईगल्स के मांडर सड्डी एक समय तीन होल से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने ब्रिगेडियर एचपीएस ढिल्लों के खिलाफ वापसी करते हुए दो होल जीत लिए और मुकाबला अंतिम होल तक पहुंच गया। अंतिम होल पर, जहां ब्रिग ढिल्लों को एक स्ट्रोक का लाभ था, उन्होंने दबाव में शानदार पार सेव कर म...

मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 21 द्वारा ट्रैफिक रूल्स एंड डिसिप्लिन अवेयरनेस प्रोग्राम का प्रभावशाली आयोजन

चित्र
चंडीगढ़। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 21 द्वारा सेक्टर 21C की पार्किंग क्षेत्र में ट्रैफिक रूल्स एंड डिसिप्लिन अवेयरनेस प्रोग्राम का प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसोसिएशन के मुख्य आयोजक सुखपाल सिंह एवं विनोद जोशी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन केवल कानून का डर नहीं, बल्कि समाज और परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को सजग और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पा...

एससीबीसी मोर्चे पर पुलवामा के शहीदों को नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पितदेश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे बहादुर जवानों की शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम : प्रधान कुंभड़ा

चित्र
मोहाली, 14 फरवरी: एससीबीसी महापंचायत पंजाब द्वारा मोहाली फेज़-7 की लाइटों पर चल रहे मोर्चे पर आज मोर्चा नेताओं ने उन शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और देश व देशवासियों की सुरक्षा की। मोर्चा प्रधान बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 को हुए हमले में हमारे देश के जवानों ने दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश और देशवासियों की रक्षा की। हमें आज के दिन उन वीर जवानों को अवश्य याद करना चाहिए। हमारे सभी मोर्चा नेताओं की ओर से उन शहीदों को कोटि-कोटि प्रणाम। उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में हमारे युवा लड़के-लड़कियों को वैलेंटाइन डे तो याद है, लेकिन इन शहीदों की शहादत का दिन याद नहीं रहता। आइए, हम सब मिलकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनकी दी हुई कुर्बानी को स्मरण करें। इस अवसर पर करम सिंह कुरड़ी, हरनेक सिंह मलोआ, मास्टर बनवारी लाल, करमजीत सिंह आहनखेड़ी, बब्बल चोपड़ा, दर्श...

*चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, विभिन्न वार्डों से अनेक साथियों ने थामा पार्टी का दामन*

चित्र
चंडीगढ़, दिनांक ___ :12/02/2026 आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह, सह-प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया एवं प्रधान विजय पाल की उपस्थिति में विभिन्न वार्डों से आए साथियों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी नेतृत्व ने कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को निरंतर जनसमर्थन मिल रहा है। वार्ड नंबर 33 (बुड़ैल), वार्ड नंबर 8 (मौली जागरां) और वार्ड नंबर 31 (कजहेरी) से अनेक सम्मानित साथियों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। वार्ड नंबर 33 (बुड़ैल) से शामिल होने वाले साथी: इंदरप्रीत सिंह, सतिंदर सिंह, एरजतिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रामनदीप सिंह, महिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, आकाश सैनी, हरमीत सिंह, अजय एवं अवि लवप्रीत सिंह। वार्ड नंबर 8 (मौली जागरां) – टीम सोहन सिंह द्वारा नई जॉइनिंग: कमलजीत सिंह, दलवीर सिंह, पृथी सिंह, संत राम, गुरतेज सिंह, हरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह एवं चरणजीत सिंह। वार्ड नंबर 31 (कजहेरी) से शामिल होने...

मोहाली फेज़-7 की लाइटों पर चल रहे एससी-बीसी मोर्चे में गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया

चित्र
श्री सुखमनी साहिब का पाठ, चाय-पकौड़ों का अटूट लंगर लगाया गया मोहाली, 8 फरवरी: एससी-बीसी महा पंचायत पंजाब की ओर से मोहाली फेज़-7 की लाइटों पर चल रहे ‘रिज़र्वेशन चोर पकड़ो मोर्चा’ स्थल पर श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव कुंभड़ा की महिलाओं के जत्थे द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ संगत को श्रवण कराया गया। अरदास के उपरांत चाय और पकौड़ों का अटूट लंगर वितरित किया गया। राहगीरों ने लंगर ग्रहण किया और गुरु साहिब की बाणी व कीर्तन का श्रवण किया। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला मोहाली अध्यक्ष पहलवान अमरजीत सिंह गिल अपने साथियों सहित विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने की अपील की तथा लंगर सेवा में भी सहयोग दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मोर्चा स्थल पर प्रत्येक गुरुपर्व, शहीदी दिवस आदि अवसरों पर गुरबाणी पाठ और लंगर आयोजित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तम...

एक प्यार का नग़मा है…दुनिया से जाने वाले चले जाते हैं कहाँ…सुरीले सफ़र में आगे बढ़ता रहा कारवां,,,चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी सहित कई वशिष्ट अथिति रहे मौजूद

चित्र
चंडीगढ़, 7 फरवरी 2026: संगीत की अमर धुनों और भावनाओं से सजी शाम ने टैगोर थिएटर, सेक्टर-18 चंडीगढ़ को यादों की महफ़िल में बदल दिया, जब ‘सुरीला सफ़र 2026’ के मंच से सदाबहार गीतों की गूंज उठी। यह संगीतमय संध्या श्री ओ.पी. राघव की पुण्य स्मृति को समर्पित रही, जिसमें संगीत के ज़रिये प्रेम, विरह और जीवन के हर रंग को जीवंत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामपाल राघव के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक से लेकर 40 गायकों ने प्रस्तुति दी जिनमें शामिल रहे सीनियर सिटीज़न बी.डी. शर्मा ; एच सी एस जगदीप ढांडा,राधिका ग्रोवर, संजीव कुमार आदि । मंच पर बच्चों नवरीत और मिष्टी की प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष मन मोह लिया। इस संगीतमय कारवां में करीब 40 गायकों ने हिस्सा लिया और “एक प्यार का नग़मा है”, “दुनिया से जाने वाले चले जाते हैं कहाँ”, “ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना” जैसे कालजयी गीतों से श्रोताओं को भावुक कर दिया। हर गीत के साथ तालियों की गूंज और आँखों में नमी साफ़ झलक रही थी। कार्यक्रम की सूत्रधार शैली तनेजा ने पूरी शाम को सधे और भावपूर्ण अंदाज़ में पिरोए रखा। वहीं संगीत संयोज...

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को सौंपीं 25 क्यूआरटी मोटरसाइकिल,,,राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

चित्र
चंडीगढ़, 6 फरवरी: सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) ने मंगलवार को उदयपुर पुलिस को 25 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मोटरसाइकिलें सौंपीं। यह पहल फाउंडेशन के प्रमुख सड़क सुरक्षा कार्यक्रम ‘सड़क सहायक: सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ के तहत की गई। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्यपाल के तेज़ आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षित सड़कों के विज़न के अनुरूप है। विशेष रूप से कस्टमाइज़ की गई होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिलें ट्रैफिक प्रबंधन, आपातकालीन सहायता और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को सशक्त बनाएंगी, खासकर भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में। यह परियोजना चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों में पहले सफलतापूर्वक लागू किए गए इसी तरह के मॉडल पर आधारित है। यह पहल होंडा के उस वैश्विक संकल्प को भी दर्शाती है, जिसके तहत वर्ष 2050 तक टकराव-मुक्त समाज (Collision-Free Society) का लक्ष्य रखा गया है। बीते एक वर्ष में होंडा इंडिया फाउंडेशन गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान और कर्...

पंचकूला गोल्फ लीग सीज़न-2 के दूसरे दिन ग्रुप-बी में बढ़ा रोमांच, पार-टी क्रैशर्स शीर्ष पर

चित्र
पंचकूला: पंचकूला गोल्फ लीग सीज़न-2 के दूसरे दिन ग्रुप-बी की टीमों ने अपने खेल का स्तर और ऊंचा कर दिया, जिससे क्वालिफिकेशन की दौड़ ने स्पष्ट रूप लेना शुरू कर दिया। कड़े मुकाबलों और फोरबॉल बोनस अंकों ने अंक तालिका को दिलचस्प बना दिया। पार-टी क्रैशर्स ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए 363 अंकों के साथ दिन का समापन किया और ग्रुप-बी में बढ़त बना ली। टीम ने 343 स्टेबलफोर्ड अंक जुटाए और फोरबॉल जीत से 20 बोनस अंक हासिल किए। उनके ठीक पीछे हंसा लीजेंड्स ने 361 अंक बनाकर कड़ी चुनौती पेश की। टीम ने फोरबॉल मुकाबलों का बेहतरीन फायदा उठाते हुए 27 बोनस अंक अर्जित किए, जो उनके 334 स्टेबलफोर्ड अंकों के साथ जुड़े। टी बर्ड्स ने अपनी निरंतरता बनाए रखते हुए 329 अंक हासिल किए, जबकि संतुलित टीम प्रयास के दम पर गोल्फिंग ईगल्स ने 320 अंक जुटाए। तालिका के अगले क्रम में फैंटास्टिक फोर्स ने 305 अंक बनाए और रेजिंग बुल्स से मामूली अंतर से आगे रहे, जिन्होंने 302 अंक अर्जित किए। विक्ट्री वेव्स ने 297 अंक के साथ दिन का समापन किया, जबकि गोल्फिंग पैंथर्स 277 अंकों के साथ दूसरे दिन की कार्रवाई पूरी करने वाल...

चंडीगढ़ में 7–8 फरवरी को होगा नेत्रहीन महिला त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

चित्र
चंडीगढ़, 4 फरवरी 2026: क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द विज़ुअली चैलेंज्ड पर्सन्स (चंडीगढ़) द्वारा इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड, सेक्टर-26 चंडीगढ़ के सहयोग से नेत्रहीन महिला त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट जीएमएसएसएस, टिम्बर मार्केट के पास, सेक्टर-26 चंडीगढ़ में खेला जाएगा।सेक्टर दस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आयोजकों सहित मौजूद रहे एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के स्टेट डायरेक्टर पुनीत छाबड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित होगी  टूर्नामेंट में चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी, जो सभी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड्स इन इंडिया से संबद्ध हैं। चंडीगढ़ टीम की कमान कप्तान  जिया संभालेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य दृष्टिबाधित महिलाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना, आत्मविश्वास विकसित करना और समाज में समावेशन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट का आधिकारिक मीडिया पार्टनर चंडीगढ़ दिनभर है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनेश कुमार कपिला (मुख्य संरक्षक), सुपर्णा सचदेव (संरक्षक स...

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने चुनावी तैयारी तेज़ की, मनीष सिसोदिया के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का स्पष्ट रोडमैप तय

चित्र
चंडीगढ़, आज आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ की कोर टीम की आज पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय मनीष सिसोदिया जी के साथ एक निर्णायक और रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंडीगढ़ प्रभारी जरनेल सिंह, सह प्रभारी सनी सिंह अहलुवालिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक पूरी तरह मज़बूत करने, कार्यकर्ताओं को ज़मीनी लड़ाई के लिए तैयार करने और आने वाले चुनावों की स्पष्ट, समयबद्ध और परिणाम उन्मुख रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि आम आदमी पार्टी अब चंडीगढ़ में ढीली संगठनात्मक संरचना नहीं, बल्कि फील्ड रेडी, एक्टिव और जवाबदेह संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। हर वार्ड, हर बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने और जनता के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने का फैसला लिया गया। आदरणीय मनीष सिसोदिया जी ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता अब खोखले वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है और आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो ईमानदार, जवाबदेह और जन हितैषी शासन दे सकती है। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में सत्...

*संसद परिसर में “गद्दार” की भाषा राहुल गांधी की राजनीतिक गिरावट का सबूत : भाजपा*

चित्र
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी रवि रावत ने कहा कि आज संसद भवन परिसर के द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए “गद्दार” जैसे शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस की राजनीतिक गिरावट, हताशा और बौखलाहट का खुला प्रमाण है। रवि रावत ने कहा कि राहुल गांधी की यह अमर्यादित टिप्पणी केवल एक सांसद पर व्यक्तिगत हमला नहीं है, बल्कि यह संसद, लोकतंत्र और विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद की गरिमा का सीधा अपमान है। जिस व्यक्ति से संयम, जिम्मेदारी और मर्यादा की अपेक्षा होती है, वही आज सार्वजनिक रूप से भाषा की सारी सीमाएं तोड़ता नजर आया। उन्होंने कहा कि संसद भवन परिसर जैसे गरिमामय स्थान पर इस तरह की शब्दावली यह दर्शाती है कि कांग्रेस असहमति को तर्क से नहीं, बल्कि अपमान और गाली की राजनीति से दबाना चाहती है। राहुल गांधी का यह व्यवहार कांग्रेस की उसी मानसिकता को उजागर करता है, जो सत्ता से बाहर रहते हुए पूरी तरह असंतुलित हो जाती है। रवि रावत ने सवाल किया कि क्या लोगों को “गद्दार” कहकर अपमानित करना अब कांग्रेस की...

केंद्रीय बजट 2026-27 से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती, विकास और आत्मनिर्भरता को नई दिशा : भाजपा

चित्र
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय “कमलम” में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने केंद्रीय बजट को दूरदर्शी, विकासोन्मुखी और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव बताया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 यह स्पष्ट करता है कि भारत आज आर्थिक रूप से मजबूत है और निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए जीडीपी के मुकाबले राजकोषीय घाटे को लगभग 4.5 प्रतिशत तक सीमित रखा है, जो लगातार घट रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार अनावश्यक खर्च नहीं कर रही और आने वाली पीढ़ियों पर कर्ज का बोझ नहीं डाल रही है। उन्होंने कहा कि इससे देश और विदेश के निवेशकों का भरोसा बढ़ता है, महंगाई का जोखिम कम होता है और बिना आर्थिक दबाव के सतत विकास संभव होता है। निवेश बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था ...

पंचकूला गोल्फ लीग की शानदार वापसी, दूसरे सीज़न में और भी शानदार गोल्फ देखने को मिलेगा ,एक बड़ा फील्ड और कड़ा मुकाबला पीजीएल 2026 के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार

चित्र
पंचकूला, 03 फरवरी, 2026: पहले सफल सीज़न के बाद, पंचकूला गोल्फ लीग (पीजीएल) अपने दूसरे सीज़न के लिए वापसी कर रही है। इस बार पीजीएल में कड़ी टक्कर, ज़्यादा खिलाड़ी और एक बेहतर लीग एक्सपीरियंस मिलेगा और खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों को भी आनंद आएगा। 4 से 22 फरवरी 2026 तक पंचकूला गोल्फ क्लब में खेले जाने वाले इस नए सीज़न से साफ है कि लीग एक शानदार शुरुआत से क्षेत्र के गोल्फिंग कैलेंडर पर एक मज़बूत स्पोर्ट्स इवेंट के तौर पर डेवलप हुई है। अपने पहले सीज़न की गति को आगे बढ़ाते हुए, 2026 के एडीशन में 16 टीमें होंगी, जिनमें से प्रत्येक में 16 खिलाड़ी होंगे, जो लीग के 2 फेज के दौरान दो अलग-अलग फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे। 16 टीमों को 8-8 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा गया है। लीग का पहला फेज, राउंड रॉबिन फेज, 4 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्टेबलफोर्ड फॉर्मेट पर स्कोर किया जाएगा, जिसमें उनके स्कोर उनकी टीम के कुल स्कोर में गिने जाएंगे। राउंड रॉबिन फेज के दौरान अपने सभी राउंड से हासिल किए गए स्टेबलफोर्ड प्वाइंट्स के आधार पर प्रत्येक ग्रुप की टॉप 4 टीमें नॉक ...

*केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत @2047 की दिशा में एक दूरदर्शी, समावेशी और निर्णायक दस्तावेज*,,,,*प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी’ आह्वान से जुड़ाव भारत के निर्यात को देगा नई गति* : हरीश गर्ग

चित्र
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरीश गर्ग , अध्यक्ष ,कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर  ने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच, व्यावहारिक नीतियों और आर्थिक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट समन्वय है, जो भारत को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने बजट को एक प्रामाणिक और वास्तविक रूप से समावेशी दस्तावेज बताया। हरीश गर्ग ने कहा कि बजट के विभिन्न प्रावधानों का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी’ आह्वान से सीधा जुड़ाव भारत के निर्यात को नई मजबूती देगा और भारतीय उत्पादों के लिए नए वैश्विक बाज़ार खोलने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व का सशक्त प्रतिबिंब है, जिनके मार्गदर्शन में भारत वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह बजट अपने समावेशी दृष्टिकोण, ठोस कार्ययोजना और स्पष्ट दिशा के माध्यम से देश की आर्थिक नींव को और अधिक मजबूत करता है। हरीश गर्ग ने कहा, “यह बजट देश के व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों और विशेष रूप ...

*केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत @2047 की दिशा में एक दूरदर्शी, समावेशी और निर्णायक दस्तावेज*,,,,*प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी’ आह्वान से जुड़ाव भारत के निर्यात को देगा नई गति* : हरीश गर्ग

चित्र
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरीश गर्ग , अध्यक्ष ,कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर  ने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच, व्यावहारिक नीतियों और आर्थिक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट समन्वय है, जो भारत को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने बजट को एक प्रामाणिक और वास्तविक रूप से समावेशी दस्तावेज बताया। हरीश गर्ग ने कहा कि बजट के विभिन्न प्रावधानों का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी’ आह्वान से सीधा जुड़ाव भारत के निर्यात को नई मजबूती देगा और भारतीय उत्पादों के लिए नए वैश्विक बाज़ार खोलने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व का सशक्त प्रतिबिंब है, जिनके मार्गदर्शन में भारत वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह बजट अपने समावेशी दृष्टिकोण, ठोस कार्ययोजना और स्पष्ट दिशा के माध्यम से देश की आर्थिक नींव को और अधिक मजबूत करता है। हरीश गर्ग ने कहा, “यह बजट देश के व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों और विशेष रूप ...

चंडीगढ़ यूटी बजट 2026–27 – आम आदमी पर भारी बोझ, बड़े कॉरपोरेट के लिए रास्ता खुला

चित्र
चंडीगढ़, 1 फरवरी 2026 — विजयपाल सिंह, अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, ने कहा कि फाइनेंस बिल 2026 और चंडीगढ़ यूटी बजट 2026–27 बड़े कॉरपोरेट मित्रों के लिए रास्ता खुला रखते हुए आम नागरिक, छोटे व्यापारी, कर्मचारी और पेंशनर्स पर लगातार भार डाल रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि आम आदमी पार्टी इस आर्थिक अन्याय के खिलाफ जनता के साथ खड़ी है और विकासहीन बजट के खिलाफ आवाज उठाएगी। विक्रांत ए. तंवर, वरिष्ठ नेता, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़, व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी और स्टेट मीडिया इंचार्ज ने कहा कि बजट और फाइनेंस बिल से आम नागरिक, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग को कोई वास्तविक राहत नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आयकर स्लैब ज्यों के त्यों हैं और बेसिक छूट अपरिवर्तित है। उच्च स्लैब पर कर, अधिभार और स्वास्थ्य-शिक्षा शुल्क का बोझ मध्यम वर्ग पर भारी है। चंडीगढ़ यूटी बजट 2026–27 का विश्लेषण दर्शाता है कि कुल बजट घटकर ₹5,720 करोड़ रह गया है, जबकि 2025–26 में यह ₹6,187 करोड़ था। प्रशासनिक खर्च लगभग 66% है, विकास और नागरिक सेवाओं के लिए राशि ₹1,904 करोड़ रह गई है। नगर निगम के लिए कोई अलग बजट नहीं ...