सत्य की जीत! सेक्टर 39 स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न
आज चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 39 स्थित पार्टी कार्यालय में ऐतिहासिक फैसले का जश्न धूमधाम से मनाया। दिल्ली की अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में बरी किए जाने के बाद कार्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर गया।
चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच लड्डू वितरित किए। सैकड़ों कार्यकर्ता सेक्टर 39 कार्यालय में एकत्रित हुए और “सत्य की जीत!” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं।
आज सभी वार्डों में ढोल बजाकर सच्चाई की जीत का जश्न मनाया गया। यह उत्सव चंडीगढ़ के हर निवासी तक बीजेपी द्वारा ई डी, सीबीआई, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का संदेश पहुंचाने के लिए था। ईमानदार विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए झूठे केसों में गिरफ्तार कर अत्याचार करने की साजिश अब बेनकाब हो गई है।
मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने कहा, “यह फैसला सच्चाई और ईमानदारी की ऐतिहासिक जीत है। आम आदमी पार्टी हमेशा पारदर्शिता और जनहित की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रही है। राजनीतिक द्वेष से प्रेरित झूठे आरोप अब सत्य के सामने टिक नहीं पाए।”
उन्होंने आगे कहा, “सेक्टर 39 स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि न्याय पर उनका विश्वास अटूट है। यह निर्णय देशभर के ईमानदार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनेगा।”
अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन जनता के मुद्दों के लिए और अधिक मजबूती के साथ संघर्ष करता रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें