“मेयर पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस बताए— चंडीगढ़ की बेटी के अपहरण पर उसकी चुप्पी क्यों?”


भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के स्टेट महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस पार्टी से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि मेयर पर बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को चंडीगढ़ की जनता को कई गंभीर सवालों के जवाब देने चाहिए।
संजीव राणा ने कहा कि जिस चंडीगढ़ की बेटी को रात के अंधेरे में जबरन पंजाब पुलिस के हाथों उठाया गया, उस समय कांग्रेस पार्टी पूरी तरह खामोश क्यों रही? न तो कांग्रेस के किसी सांसद ने इस घटना का विरोध किया और न ही किसी वरिष्ठ नेता ने इसे गलत ठहराने का साहस दिखाया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी का यह दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। सत्ता और स्वार्थ के चलते कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ की अस्मिता और बेटी के सम्मान से समझौता कर लिया।
संजीव राणा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी आज आम आदमी पार्टी के दबाव में पूरी तरह झुकी हुई है। यही कारण है कि इतने संवेदनशील और गंभीर मामले पर भी कांग्रेस ने चुप्पी साधे रखी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की जनता, महिलाओं के सम्मान और शहर की गरिमा की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी की इस राजनीतिक मिलीभगत को जनता के सामने बेनकाब करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान