भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने दी बधाई .....




चंडीगढ़ : 

 " भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान करना एक  सराहनीय कार्य है | मात्र 45 वर्ष के युवा नेता को इतनी अहम् जिम्मेदारी वो भी बिना किसी भेदभाव के प्रदान किये जाना यदि सम्भव है तो भाजपा में ही है | " ये बात भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मेयर अरुण सूद ने निविन नवीन की नियुक्ति के दौरान कही | 
उन्होंने पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र विद्यामान है | उन्हें गर्व है कि वे ऐसे संगठन के सिपाही हैं जहाँ कर्म के आधार पर आपको जिम्मेदारी दी जाती है | नितिन नवीन ने किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया | उन्होंने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अपना राजनीती का सफर शुरू किया था और फिर समय समय पर पार्टी ने उनके कुशल नेतृत्व का सदुपयोग जहाँ जहाँ भी किया वो शीर्ष नेतृत्व की कसौटी पर खरे साबित हुए | नितिन नवीन को जब छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर पार्टी ने  एक अहम जिम्मेदारी सौंपी थी | वहां उन्होंने बूथ लेवल मैनेजमेंट, संगठन विस्तार और चुनावी तालमेल पर खास फोकस किया | परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में पार्टी को बड़ी और निर्णायक जीत मिली | उन्होंने बिहार प्रदेश में भी अपनी अथक मेहनत से संगठन को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई | जिसके चलते आज पार्टी ने उनको इतनी अहम् जिम्मेदारी सौंपी है | इसके लिए वे पुनः उनको बधाई प्रदान करते हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*