*युवा शक्ति का भाजपा पर विश्वास और मजबूत — आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज यादव साथियों सहित भाजपा में शामिल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास के मंत्र, राष्ट्रहित में लिए गए साहसिक निर्णयों तथा पारदर्शी एवं विकासोन्मुख शासन से प्रेरित होकर आज आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज यादव ने अपने सहयोगियों एवं सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने स्वयं सभी नव-प्रवेशित साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें विधिवत रूप से भाजपा परिवार में शामिल कराया।
यह व्यापक जुड़ाव इस बात का स्पष्ट संदेश देता है कि देश का युवा आज मजबूत नेतृत्व, ईमानदार नीयत और विकास की राजनीति पर भरोसा जता रहा है।
भाजपा की नीतियाँ गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखती हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिल रहा है। यही कारण है कि युवा वर्ग तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है।
पंकज यादव के साथ सत्यराज यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष कुमार, संदीप सिंह, अंकित कुमार, राम सूरत यादव सहित अनेक युवाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री Rambir Bhatti, Sanjeev Rana, जिला प्रभारी Bharat Kumar, जिला अध्यक्ष Rekha Sood, जिला उपाध्यक्ष Kailashi Pooja Vijay Mahajan, जिला महामंत्री Raj Kumar Rana, मंडल अध्यक्ष Amit Mishra तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता सतिंदर सिंह, हरि शंकर मिश्रा और Gopal Shukla की उपस्थिति रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें