मोना ग्रीन्स–2 सोसायटी में नारी शक्ति द्वारा साहिबजादों की शहादत को समर्पित लंगर का आयोजन

गाजीपुर रोड स्थित मोना ग्रीन्स–2 सोसायटी में आज नारी शक्ति की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला प्रमुख मोनिका शर्मा ने कहा कि आज का दिन कोई सामान्य दिन नहीं है, बल्कि यह देश को झकझोरने और जोड़ने वाला दिन है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह—के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन कर रहा है। इतनी कम उम्र में, जब बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, साहिबजादों ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। विशेष रूप से बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की अल्पायु में दिखाई गई वीरता आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर श्रीमती इंदु सोंधी ने कहा कि साहिबजादे न झुके, न डरे और न टूटे। उनका बलिदान हमें सिखाता है कि हमें हमेशा सच के रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि वही रास्ता आगे चलकर इतिहास बनता है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है—भूखे को भोजन देना और जरूरतमंद के साथ खड़ा होना ही साहिबजादों के बलिदान का वास्तविक सम्मान है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे सत्य और न्याय के साथ खड़े रहेंगे तथा समाज के हर वर्ग की सेवा करेंगे। अंत में साहिबजादों की शहादत को शत्-शत् नमन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान