*दीदार सिंह ने संभाला UT खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का पदभार, युवाओं को खादी से जोड़ने का लिया संकल्प*





चंडीगढ़ — UT खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नए चेयरमैन दीदार सिंह ने आज खादी ग्रामोद्योग इंडस्ट्रियल एरिया कार्यालय में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा खादी ग्रामोद्योग से जुड़े अधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने चेयरमैन दीदार सिंह और बोर्ड के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चंडीगढ़ में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को नई ऊंचाई देगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, तथा खादी ग्रामोद्योग चंडीगढ़ के सेक्रेटरी पवित्र सिंह भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में चेयरमैन दीदार सिंह ने कहा कि खादी आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। उनका मुख्य लक्ष्य चंडीगढ़ के युवाओं को खादी ग्रामोद्योग से जोड़ना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। इसी दिशा में बोर्ड द्वारा युवाओं के लिए लोन सुविधा को और अधिक सरल व सुलभ बनाया जाएगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि चंडीगढ़ में अधिक खादी स्टोर खोलने की दिशा में तेजी से कार्य होगा, जिससे कारीगरों को नए अवसर और शहरवासियों को गुणवत्ता युक्त स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध होंगे।

अंत में चेयरमैन ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि चंडीगढ़ खादी के क्षेत्र में एक मजबूत और अग्रणी केंद्र बनकर उभरे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान