डेराबस्सी उत्तरांचल सभा का रजत जयंती समारोह मनाया

25 वर्ष पूर्व डेराबस्सी में उत्तरांचल से आकर बसे परिवार ने मिलकर उत्तरांचल सभा का गठन किया था, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष उत्तरांचल सभा भव्य श्री राम लीला मंचन का आयोजन करती आ रही है, इस खुशी में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा पहुंचे और कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत महिला आयोग ने की ! इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान आशु उपनेजा , बीजेपी पंजाब ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा, शिअद नेता कृष्णपाल शर्मा, सर्वमंगल वेलफेयर सोसाइटी से अतुल चौबे व अन्य  संस्थाओं के गणमान्यों के ने इस समारोह में शिरकत की।
 कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए गणमान्यों ने उत्तरांचल सभा के सभापति अनुसूया प्रसाद डोभाल, अध्यक्ष जगदीश सेमवाल, धनंजय नेगी, महासचिव जी एन चमोली, जितेंद्र नेगी, यशोधर प्रसाद गोदयाल, इत्यादि को बधाई दी। विभिन्न प्रकार के उत्तराखंडी गानों पर लोग खूब झूमे और अन्त में सभा ने सभी गणमान्यों और दर्शकों का धन्यवाद किया । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*