स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया जोश, खेलकूद से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास – प्रिंसिपल रोमा रानी
मुबारकपुर, डेराबस्सी — आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुबारकपुर में स्पोर्ट्स डे बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी (चिमी क्लास) से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्कूल की प्रिंसिपल मैडम रोमा रानी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि “पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ाते हैं।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से मानवेंद्र टोनी राणा (एमसी) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “खेलों से जुड़े बच्चे नशे और किसी भी प्रकार की गलत आदतों से दूर रहते हैं। खेल न केवल व्यक्तिगत विकास करते हैं, बल्कि माता-पिता और क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित करते हैं। इसलिए हर बच्चे को खेलों में रुचि रखनी चाहिए।”
इस मौके पर मानवेंद्र टोनी राणा ने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थी उत्सव, जिसने शूटिंग में जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है, को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता का आश्वासन दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें