भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़े के तहत एरोसिटी में किया पौधरोपण,,,,,,संजीव खन्ना ने खुद लगाया पहला पौधा, लोगों को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत एरोसिटी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की अगुवाई भाजपा नेता संजीव खन्ना ने की। उन्होंने एच और आई ब्लॉक में स्वयं पौधे लगाकर इस मुहिम का शुभारंभ किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
संजीव खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि “प्रदूषण आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। यदि हम समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को सांस लेने के लिए भी स्वच्छ वातावरण नहीं मिलेगा। भाजपा इसीलिए हर साल सेवा पखवाड़े के दौरान वृक्षारोपण, सफाई और स्वास्थ्य जैसे अभियानों को प्राथमिकता देती है।”
इस अभियान के दौरान वीपिन शर्मा राजिन्दर कौशिक जी ब्लॉक से
अरुण पुरी, एच. एस. सोढ़ी,
के. एस. भाटिया, एच ब्लॉक से भूपिंदर सिंह वी. के. शर्मा
नरेश गर्ग संजीव उप्पल
आई ब्लॉक से ए. एल. वर्मा
डी. एस. दहिया राकेश गुप्ता
जे. के. वर्मा डॉ. राशि अय्यर
नमिता श्रीवास्तव कावेरी परिदा,सुधीर कांटीवाल, दीक्षित सिंगला,विशाल शर्मा, योगी, दयानंद जांगड़ा गगनदीप मोहन खेड़ा व
श्रेयस ने सभी के साथ मिलकर खास तौर पर औषधीय महत्व वाले पौधे लगाए गए, जिनमें मोरिंगा (सहजन), नीम, जामुन और आम के पौधे प्रमुख रहे। इन पौधों के बारे में विशेषज्ञों ने बताया कि यह न केवल वातावरण को शुद्ध करने में सहायक हैं, बल्कि इनमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। नीम और सहजन का उपयोग कई तरह की दवाओं में होता है, वहीं जामुन और आम जैसे पौधे फलों और छांव के रूप में लोगों को सीधा लाभ देंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल की जाएगी ताकि ये सुरक्षित रूप से बड़े होकर समाज को हरियाली प्रदान कर सकें। स्थानीय निवासियों ने इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे पूरे इलाके में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलेगी और आने वाली पीढ़ी हरियाली से जुड़ाव महसूस करेगी।
संजीव खन्ना ने बच्चों को विशेष रूप से संदेश दिया कि वे मोबाइल और टीवी की दुनिया से निकलकर प्रकृति से जुड़ें और कम से कम एक पौधे को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि हर बच्चा एक पौधे को अपना “दोस्त” बना ले और उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पूरा क्षेत्र हरियाली से भर जाएगा।
अभियान का मुख्य नारा था – “हरियाली बढ़ाओ, जीवन बचाओ।” इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले महीनों में अलग–अलग कॉलोनियों और सोसाइटियों में भी इसी तरह के पौधरोपण कार्यक्रम किए जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें