*केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ भाजपा प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट*




भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं मेयर हरप्रीत कौर बबला ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से टेक्निकल एयरपोर्ट पर एक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी एवं संजीव राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद तथा सभी जिला अध्यक्ष — भूपेंद्र सिंह सैनी, रविंद्र मलिक, खुशविंदर सिंह, दिलीप कुमार सोनू और अनूप गुप्ता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि, “केंद्रीय नेतृत्व से समय-समय पर मिलने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। अमित शाह के मार्गदर्शन से चंडीगढ़ भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा में कार्य करेगा।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान