समाज सेवक फ़ाउंडेशन, ज़िरकपुर – घग्गर नदी की बाढ़ में राहत कार्यों की मिसाल,,,पूजा अरोड़ा के नेतृत्व में संस्था ने राहत सामग्री की सेवा दी


ज़िरकपुर / संवाददाता 
मुबारकपुर घग्गर नदी में आई अचानक बाढ़ ने ज़िरकपुर व आसपास के गाँवों के सैकड़ों परिवारों को मुश्किल में डाल दिया। घर, सामान और रोज़मर्रा की चीज़ें पानी में डूब जाने से लोग बेघर हो गए। इस संकट की घड़ी में समाज सेवक फ़ाउंडेशन, ज़िरकपुर ने मानवीय सेवा की मिसाल पेश की।

संस्था की प्रमुख पूजा अरोड़ा के नेतृत्व में फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने अपनी गाड़ियों और एम्बुलेंस सेवाओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में फँसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। साथ ही सूखा राशन, पीने का पानी, बच्चों के लिए दूध, कपड़े और दवाइयाँ सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई गईं।

पूजा अरोड़ा ने कहा, “हमने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी परिवार भूखा या बिना मदद के न रह जाए। समाज सेवा ही सच्ची पूजा है और इस आपदा ने हमें यह याद दिलाया कि एक-दूसरे के लिए खड़ा होना ही इंसानियत है।”

स्थानीय निवासियों और प्रशासन ने समाज सेवक फ़ाउंडेशन के प्रयासों की खुलकर सराहना की है। संस्था का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, उसकी टीमें बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराती रहेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान