*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नए प्रमोट हुए प्रिंसिपल्स ने जताया भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के प्रति आभार*




आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में नए प्रमोट हुए प्रिंसिपल्स का एक दल भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा से मिलने पहुंचा। उन्होंने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद किया और मीठा भी करवाया।

इस अवसर पर जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सभी प्रिंसिपल्स को बधाई दी और साथ ही चंडीगढ़ के प्रशासक, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी और प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने शिक्षा निदेशक हरसुहिन्दर पाल सिंह बराड़ (आईएएस) का विशेष आभार व्यक्त किया क्योंकि उनकी सकारात्मक सोच और प्रयासों के बिना यह काम संभव नहीं हो सकता था।

मल्होत्रा जी ने बताया कि उन्होंने टीचर्स के सभी मुद्दों को लेकर अभियान शुरू किया हुआ है। वह शिक्षा विभाग की एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते टीचर्स की समस्याओं को गंभीरता से हल कर रहे हैं। उन्होंने 2015 में भर्ती टीचर्स के अटके हुए छठे और सातवें पे कमीशन के लाभ जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री ने इस आश्वासन के लिए मल्होत्रा जी का धन्यवाद किया। मल्होत्रा जी ने यह भी बताया कि आज प्रशासक महोदय ने टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में पुष्टि की कि टीचर्स के कार्यों के लिए वह लगातार चिंतित हैं और उनके लंबित मुद्दों की सूची राज्यपाल को भी प्रस्तुत की गई है, जिस पर प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान