*डडडु माजरा में भाजपा द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त टीबी किट का वितरण, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा रहे मुख्य अतिथि*




चंडीगढ़, 13 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत डडडु माजरा सिविल डिस्पेंसरी कॉलोनी में टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए टीबी मरीजों को मुफ्त टीबी किट का वितरण किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने किया।

टीबी किट में मरीजों की पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री जैसे विभिन्न प्रकार की दालें, सोयाबीन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल किए गए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को इलाज के साथ-साथ पर्याप्त पोषण भी उपलब्ध हो, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।

इस अवसर पर स्टेट टीबी ऑफिसर नवनीत कंवर, एसएमओ इंचार्ज डॉ. माला तथा अस्पताल स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मेडिकल सेल के सहयोग से किया गया। मेडिकल सेल चंडीगढ़ के प्रधान ललित तकियार, दीपक पाठक, विकास बंसल, गजेंद्र चौहान एवं प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रेखा सूद और पूर्व मेयर राजेश कालिया भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा और प्रदेश कोषाध्यक्ष अवी भसीन ने स्वयं मरीजों को टीबी किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है “टीबी मुक्त भारत” का, और इसी दिशा में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश की यह पहल एक ठोस कदम है। प्रधानमंत्री का यह भी लक्ष्य है कि देश का कोई भी गरीब व्यक्ति, जो टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, उसे उचित चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त पोषण भी मिले।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बताया कि यह अभियान मात्र एक दिन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि इसे एक निरंतर मिशन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। आने वाले छह महीनों तक भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा नियमित रूप से टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त टीबी किट उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे जहां मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा वहीं “टीबी मुक्त भारत” अभियान को भी गति मिलेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं बल्कि समाज की सेवा करना है। सेवा पखवाड़ा इसी सोच को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से मुक्त भारत बनाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और भाजपा लगातार जनता के सहयोग से इस दिशा में कार्यरत है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में अधिक से अधिक मरीजों तक यह सुविधा पहुंचाई जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अपना पूरा योगदान देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान