स्कूल के बच्चों ने की नशों के विरुद्ध पदयात्रा
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा डेरा बस्सी के प्रयास से आज श्रीमती एन एन मोहन डी ए वी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आज नगर परिक्रमा करके आम जनता को नशों से जागरूक करने के लिए पदयात्रा की। स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ के दिशा निर्देश के अंतर्गत नशे त्यागो देश बचाओ इत्यादि नारे लगाते हुए बच्चों ने रैली में भाग लिया ! इस अवसर पर समाज सेवी रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशों की रोकथाम और उसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर परिषद के महामंत्री उपेश बंसल ने बताया कि समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत भारत विकास परिषद विवेकानंद के प्रधान बरखा राम जी के निर्णय अनुसार आज स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से लोगों को नशे त्यागने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर दिनेश कुमार, ए के त्यागी व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें